Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: वाराणसी-झांसी सहित 20 से अधिक जिलों में बारिश का अनुमान, IMD ने किया अलर्ट

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 07:31 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है जिसमें वाराणसी और झांसी भी शामिल हैं। मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है और अगले दो-तीन दिनों ...और पढ़ें

    दो-तीन दिनों तक बरसात का सिलसिला जारी रहेगा।
    दो-तीन दिनों तक बरसात का सिलसिला जारी रहेगा।

     जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी समेत आसपास के क्षेत्र के अलावा पूर्वी यूपी में मौसम मेहरबान है। रविवार को भी लखनऊ सहित पूर्वांचल के ज्यादातर इलाकों में माध्यम से भरी बरसात के पूर्वानुमान हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों तक बरसात का सिलसिला जारी रहेगा।

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सितंबर माह में भी सामान्य से अधिक वर्षा के आसार हैं। फिलहाल, सप्ताह की शुरुआत अच्छी बारिश से हुई है।

    लखनऊ, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली और अमेठी समेत प्रतापगढ़, प्रयागराज, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, झांसी और जालौन में तेज बारिश के साथ 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

    इसे भी पढ़ें-फिल्मी स्टाइल में पुलिस पर हमला, लूट के आरोपी को छुड़ा ले गए बदमाश

    इस दौरान गर्मी और उम्र से राहत मिलेगी। अगले तीन-चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहने के आसार हैं।

    उन्होंने बताया कि अभी तक लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की स्थिति ठीक रही है। मानसून की विदाई मां के अंत तक होगी। तब तक रुक रुककर बरसात होगी। शुक्रवार को सुबह से ही राजधानी में बारिश हुई और 10 बजे तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी पारा सामान्य रहेगा।

    इसे भी पढ़ें-आउटसोर्सिंग के जरिए रोडवेज करेगा 131 परिचालकों की भर्ती