Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: झमाझम बारिश या उमस आज फिर करेगी परेशान, पढ़िए कैसा रहेगा यूपी के जिलों में मौसम का हाल

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 08:16 AM (IST)

    UP Weather News यूपी में मानसून की बारिश पिछले दो दिनों से कम होने से उमस में बढ़ोत्तरी हुई है। आगरा में आज बारिश की संभावनाएं हैं। वहीं बरेली में 24 ...और पढ़ें

    UP Weather: इस खबर में सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।
    UP Weather: इस खबर में सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    HighLights

    1. मानसून की बारिश से रात के तापमान में आई है कमी
    2. रिमझिम बरसात के बाद उमस कर रही है यूपी में परेशान

    डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। (UP Weather Update) यूपी में पिछले 24 घंटे से उमस ने काफी परेशान कर रखा है। पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावनाएं सोमवार को मौसम विभाग ने व्यक्त की है। जल्द ही यूपी के कई जिलों में मौसम एक बार फ‍िर करवट बदल सकता है। हालांकि मानसून आने से बाद से कई जिलों के तापमान में कमी देखी जा रही है। लेकिन रिमझिम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। आज सोमवार को बारिश राहत लेकर आ सकती है।

    आगरा में कुछ इस तरह का रह सकता है मौसम

    आगरा शहर में रविवार को उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। दिनभर बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। कभी धूप निकली तो कभी बादल छाए। उमस अधिक होने से पसीना बहता रहा और दम फूल उठा। मौसम विभाग ने सोमवार को बादल छाए रहने और मंगलवार से गुरुवार तक वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है।

    रविवार को सुबह से धूप निकली। बीच-बीच में बादल उमड़ते रहे। सुबह 10:30 बजे के करीब बादल घिर आए, लेकिन कुछ देर बाद बादल छा गए। दिनभर यही स्थिति लगी रही। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 90 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

    तापमान में कमी ने दी राहत, उमस ने किया बेहाल

    उमस बढ़े रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे 24 घंटे में नौ एमएम वर्षा रिकार्ड की गई।

    खबरें और भी

    आज का ये है अनुमान

    शनिवार शाम को शहर में वर्षा हुई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। मंगलवार से गुरुवार तक बादल छाए रहने, वर्षा होने के आसार हैं। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

    मुजफ्फरनगर में मूसलाधार बारिश

    सोमवार को मूसलाधार बरसात होने से नगर पालिका के इंतजाम डूब गए। जीटी रोड से लेकर आसपास की गलियों में जल भराव हो गया। जीटी रोड तालाब बन गई। आवास विकास कालोनी में अमरीश कौशिक के मकान पर पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे बाइक समेत घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, रतनपुरी में खतौली बुढ़ाना मार्ग पर गांव कैलाशनगर में सड़क किनारे खड़ा पेड़ तेज बरसात और हवा से टूट कर गिर गया। जिस कारण आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने पेड़ को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

    शामली में बरसात के बाद जलभराव।

    शामली में झमाझम बारिश

    सोमवार को मानसून की बारिश शामली में जमकर बरसी। पिछले कुछ दिनों से उमस से लोग बेहाल थे। सोमवार को काले बादल उमड़े और झमाझम बरसात हुई। बरसात के बाद शहर के कुछ हिस्सों में भारी जलभराव हो गया।

    मेरठ का मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार जिले में मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार हैं लेकिन धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 84 प्रतिशत रहेगी।

    बरेली में भी उमस कर रही परेशान

    वर्षा और धूप के एक साथ होने से उमस में बढ़ोतरी हो गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को बारिश होने की संभावनाएं हैं।

    ये भी पढ़ेंः BMW में बैठकर चार लोग कर रहे थे ऐसा काम; यूपी पुलिस ने पकड़ा तो फटी रह गईं आंखें, कई देशों से जुड़ा कनेक्शन

    ये भी पढ़ेंः Sawan 2024: आगरा का राजेश्वर मंदिर मेला प्लास्टिक फ्री होगा; सावन के सोमवार की कैसी है शिवालयों में तैयारी? पढ़िए डिटेल

    गोरखपुर में मानसून मेहरबान

    गोरखपुर में मानसून असर दिखा रहा है। बादलों से रह-रह कर बूंदाबादी से लेकर हल्की बारिश बीते करीब एक सप्ताह से हर दिन हो रही है। सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।