Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: महोबा-झांसी में आज भारी बारिश की चेतावनी, कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल; देखें लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 07:21 AM (GMT+05:30)

    Weather Update UP News उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं ने उमस से राहत दी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ललितपुर और झांसी में झमाझम ...और पढ़ें

    UP Weather News: प्रदेश के मौसम की सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।
    UP Weather News: प्रदेश के मौसम की सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    HighLights

    1. सोमवार से मंगलवार के बीच में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश होगी
    2. बादल और तेज हवा चलने से दो दिनों तक उमस से राहत मिलने की उम्मीद

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। Weather Update: रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला रहा। लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन भर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चली। कभी धूप कभी छांव होने से गर्मी से राहत रही। दक्षिण- पश्चिम उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश पर हवा का गहरा दबाव रहा।

    मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और इससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर बना गहरा दबाव पिछले छह घंटों के दौरान 22 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया।

    अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश पर यह केंद्रित रहा। जो नौगोंग (मध्य प्रदेश) से लगभग 20 किमी पहले, बांदा (उत्तर प्रदेश) से 90 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, झांसी (उत्तर प्रदेश) से 110 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से 200 किमी पूर्व में स्थित रहा है। इसके दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर अवदाब में बदलने की संभावना है।

    आज यहां बारिश की संभावनाएं

    पांच अगस्त को महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बरसात होने की संभावना है। वहीं, छह अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में भारी बरसात होने की संभावना है।

    इसके अलावा सात जुलाई तक श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बरसात हो सकती है।

    ये भी पढ़ेंः Agra News: इंस्पेक्टर संग पकड़ी महिला थाना प्रभारी की Inside Story; पिटाई का वीडियो बना रहे पुलिसकर्मियों पर एक्शन

    ये भी पढ़ेंः 'लोकसभा चुनावों को बदनाम करने के लिए चलाया जा रहा झूठा अभियान', चुनाव आयोग को ऐसा क्यों कहना पड़ा?

    दिन में उमस, शाम को हुई वर्षा

    आगरा में रविवार को दिनभर सूरज व बादलों के बीच लुका छिपी चलती रही। सूरज कभी बादलों की ओट में छिपा तो कभी धूप निकली। सुबह उमस अधिक रही, लेकिन दोपहर में तेज हवा चलती रही। शाम सात बजे के करीब शहर में बूंदाबांदी और फिर वर्षा शुरू हो गई। आवास विकास कालोनी, कमला नगर समेत अन्य क्षेत्रों में वर्षा हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। 

    खबरें और भी