विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: फ‍िर हो रही ठंड की वापसी, दो द‍िनों बाद गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, आज कैसा रहेगा मौसम?

Published: Mon, 24 Feb 2025 07:11 AM (IST)

सोमवार को तेज हवा चलने से मौसम में सर्दी का अहसास बना रहेगा। मौसम में नया बदलाव 27 फरवरी से ...और पढ़ें

दो द‍िनों बाद गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल।
दो द‍िनों बाद गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल।

 ड‍िज‍िटल डेस्‍क, लखनऊ। मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को म‍िल रहा है। हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इससे पहले सर्द हवा बहने लगी है जिससे अगले दो दिन तक मौसम में बढ़ रही गर्मी पर अंकुश लगने के आसार हैं।

इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का सिलसिला बना हुआ है। रविवार को भी दिन में हवा की औसत गति 5.9 किमी प्रति घंटा रही है। इससे दिन में तेज धूप खिलने के बावजूद गर्मी का असर कम रहा। लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई है।

तापमान में आई कमी

रविवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा रहा। वहीं शनिवार को पारा 27 डिग्री और शुक्रवार को 30.2 डिग्री रह चुका है। रविवार को न्यूनतम तापमान भी 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 22 फरवरी से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। इससे तापमान में कमी आई है।

मौसम में बना रहेगा सर्दी का एहसास

सोमवार को भी इसका प्रभाव दिखाई देगा। तेज हवा चलने से मौसम में सर्दी का अहसास बना रहेगा। मौसम में नया बदलाव 27 फरवरी से होगा जब बादल आएंगे। इस तरह का मौसम अभी दो से तीन दिन तक बना रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा भी होने की संभावना है।

आज शुष्‍क रहेगा माैसम

मौसम व‍िभाग ने बताया क‍ि आज यानी क‍ि सोमवार को यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्‍का छि‍छला कोहरा छाए रहने की संभावना है। 25 और 26 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

इस द‍िन से होगी बार‍िश

IMD के मुताब‍िक, 27 फरवरी से यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के जिलों में बारिश होगी। बारिश का यह दौर मार्च के शुरुआती दिनों में भी दिखाई देगा। इससे एक बार फ‍िर मौसम में पर‍िवर्तन देखने को म‍िलेगा। फिलहाल 1 मार्च तक प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

आज ऐसा रहेगा मौसम

आज पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाद रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां 13.5 ड‍िग्री सेल्सियस न्यूनतम और 26.8 ड‍िग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में 27 को गरज-चमक के साथ होगी बार‍िश, IMD का अलर्ट जारी, आज कैसा रहेगा मौसम?

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में फ‍िर सर्दी की एंट्री, कई ज‍िलों में झमाझम बार‍िश तो कहीं ग‍िरेगी बि‍जली, पढ़ें आज का वेदर अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।