विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: यूपी में फ‍िर करवट लेगा मौसम, इस द‍िन गरजेंगे बादल और होगी बार‍िश, यहां जानें आज का वेदर अपडेट

Published: Sat, 22 Feb 2025 07:27 AM (IST)

फरवरी का महीना खत्‍म होन को है लेक‍िन तापमान में इतनी बढ़ोतरी दर्ज की गई क‍ि मानो अप्रैल मई आ ...और पढ़ें

यूपी में इस द‍िन गरजेंगे बादल और होगी बार‍िश।
यूपी में इस द‍िन गरजेंगे बादल और होगी बार‍िश।

 ड‍िज‍िटल डेस्‍क, लखनऊ। भारत में पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को म‍िल रहा है। कुछ जगहों पर पिछले दिनों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इससे एक बार फ‍िर ठंड बढ़ सकती है। हालांक‍ि द‍िन में अच्‍छी धूप ख‍िल रही है।

इससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। फरवरी का महीना खत्‍म होन को है लेक‍िन तापमान में इतनी बढ़ोतरी दर्ज की गई क‍ि मानो अप्रैल मई आ गई हो। वहीं सुबह के समय हल्‍का कोहरा छाने से ठंडी का एहसास होता है।

27 से बदलेगा मौसम

बीते द‍िनों यूपी के कई ज‍िलों में बार‍िश हुई। कहीं ओले ग‍िरे तो कुछ जगहाें पर ब‍िजली की गड़गड़ाहट भी सुनाई दी। मौसम विभाग की मानें ताे उत्‍तर प्रदेश में 27 से एक बार फ‍िर मौसम बदल सकता है। IMD ने 27 को पश्चिमी यूपी में बारिश होने के आसार जताए हैं। हालांकि प्रदेश में कोहरा छाने का सिलसिला जारी रहने वाला है।

आज साफ रह सकता है माैसम

आपको बता दें क‍ि IMD ने यूपी में मौसम का पुर्वानुमान अगले हफ्ते के लिए जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम व‍िभाग का मानना है क‍ि एक बार फ‍िर कई जिलों में ठंड की वापसी हो सकती है। प्रदेश में 22 फरवरी को यानी क‍ि आज मौसम साफ रह सकता है।

कुछ जगहों पर छाएगा कोहरा

मौसम व‍िभाग ने इस दौरान देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं बीते शुक्रवार को अयोध्‍या में सबसे कम तापमान दर्ज क‍िया गया। 23, 24 और 25 फरवरी की बात करें तो प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। द‍िन में धूप ख‍िलेगी। साथ ही कोहरा छाए रहने की भी संभावना IMD ने जताई है।

बादलों की रहेगी आवाजाही

24 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्‍ट‍िव होने के कारण यूपी के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को म‍िलेगी। वहीं 27 फरवरी को यूपी में एक बार फ‍िर मौसम बदल सकता है। आगामी गुरुवार को पश्चिमी यूपी जैसे नोएडा, मेरठ, गाज‍ियाबाद समेत कई ज‍िलों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

दोनों ह‍िस्‍सों में साफ रहेगा मौसम

हालांक‍ि इस दौरान पूर्वी यूपी के कई ज‍िलों में मौसम साफ रह सकता है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी यूपी में छिछला कोहरा छाए रहने के आसार जताए गए हैं। तापमान की बात करें तो लखनऊ में 30.5 अधिकतम तो 15.5 ड‍िग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में शुरू होने वाली है गर्मी, IMD ने द‍िया ह‍िंट; यहां जानें आज कैसा रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में फ‍िर सर्दी की एंट्री, कई ज‍िलों में झमाझम बार‍िश तो कहीं ग‍िरेगी बि‍जली, पढ़ें आज का वेदर अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।