Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: यूपी में आज गरजेंगे बादल-चमकेगी ब‍िजली, तेज हवाओं के साथ होगी बार‍िश; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 07:17 AM (IST)

    मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घं ...और पढ़ें

    यूपी में आज तेज हवाओं के साथ होगी जबरदस्‍त बार‍िश।
    यूपी में आज तेज हवाओं के साथ होगी जबरदस्‍त बार‍िश।

     जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को शहर में बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही, 28 फरवरी से एक मार्च के बीच सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है।

    दो मार्च तक बदला रहेगा मौसम

    इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दो मार्च से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

    इन ज‍िलों में वज्रपात की आशंका

    एक से तीन मार्च के बीच गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं सहित कई जिलों में वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरने) की आशंका है।

    खबरें और भी

    आज होगी बार‍िश

    गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को बादल रहेंगे, अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई गई है।

    सबसे गर्म रहा कानपुर

    कानपुर की बात करें तो लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों की वजह से तापमान में एक दिन कमी तो दूसरे दिन सबसे ज्यादा गर्मी वाला मौसम बन रहा है। गुरुवार को ऊंचाई पर मौजूद बादलों की वजह से सूरज की सीधी धूप जमीन पर पड़ी। इससे गुरुवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया जब दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री पर पहुंच गया।

    दो दि‍न तक होगी बादलों की आवाजाही

    फरवरी महीने में अब तक दो बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम में गर्मी की वजह हवा की दिशा का बदलाव और सुस्त रफ्तार भी है। उत्तर -पश्चिम दिशा में चल रही हवा गुरुवार से दक्षिण -पश्चिम हो गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, अभी दो दिन तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा की भी संभावना है।

    रात में बढ़ी गर्मी

    मौसम में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला मार्च के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा। इससे पहले अधिकतम तापमान 21 फरवरी को 30.2 डिग्री रहा था। गुरुवार को यह 30.6 डिग्री सेल्सियस हो गया जो इस साल अब तक का सर्वाधिक तापमान और सामान्य से करीब 04.0 डिग्री अधिक है। रात की गर्मी भी बढ़ रही।

    यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में फ‍िर मौसम ने मारी पलटी, आज कई ज‍िलों में झमाझम बार‍िश के साथ ग‍िरेगी ब‍िजली; अलर्ट जारी

    यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश; IMD का अलर्ट जारी