विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: आज से बारिश का नया दौर शुरू, लखनऊ समेत 40 जिलों में होगी अच्छी बरसात

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:18 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2026 09:52 AM (IST)

UP Weather Today: बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर फिर से शुरू होगा।

UP Weather Today: सांकेतिक तस्वीर।

UP Weather Today: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से यूपी में बारिश का दौर।

  2. लखनऊ समेत 40 से अधिक जिलों में भारी वर्षा की संभावना।

  3. बारिश से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Today: यूपी में मंगलवार को निकली धूप के बाद आज से मौसम में बदलाव के आसार होंगे। ये मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में करीब चार-पांच दिन के लिए बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है।

बात आज की करें यानि 23 सितंबर की तो मौसम विभाग का मानना है कि बुधवार से बादलों की आवाजाही के बीच बारिश हो सकती है हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार से यूपी की राजधानी लखनऊ में भी हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। प्रदेश के करीब 40 से अधिक जिलों में अगले 48 घंटे में अच्छी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं।

rain small pic child

फाइल।

कई जिलों में 28 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी

पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। लखनऊ और आसपास जिलों के अलावा कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक व वज्रपात की स्थिति बन सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसका असर सिर्फ पूर्वी एवं मध्य यूपी ही नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में देखने को मिलेगा।

मानसून की वापसी का समय अक्टूबर में

प्रदेश की बात करें तो सामान्य से छह प्रतिशत बादल कम बरसे हैं।उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी की अलग-अलग तिथियां हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 सितंबर तक बारिश का दौर पूरी तरह थम जाता है, जबकि लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में मानसून की वापसी की तारीख चार अक्टूबर है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather 23rd September: पंजाब में मानसून की विदाई! दो दिन शुष्क रहेगा मौसम; 25 सितंबर को बारिश के आसार

 मानसून की वापसी से प्रदेश में वर्षा का स्तर भी सामान्य होने के पूरे आसार हैं। अभी तक पूर्वी यूपी में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बरसात हुई है। हालांकि, पश्चिमी जिलों में सामान्य की तुलना में महज 0.4 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।