Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Today: आगरा में छाई रही धुंध, काशी में पछुआ हवाओं से तापमान लुढ़का; पढ़‍िए IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Thu, 24 Oct 2024 07:43 AM (IST)

    वाराणसी और लखनऊ में शरद ऋतु ने दस्तक दी। सुबह-शाम की सिहरन और तापमान में गिरावट के साथ हल्की गुलाबी ठंड ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वाराणसी में अधिकतम ...और पढ़ें

    गोरखपुर में आसमान में बादल छाए हुए हैं।- जागरण
    गोरखपुर में आसमान में बादल छाए हुए हैं।- जागरण

    HighLights

    1. लखनऊ में पूरे हफ्ते खिलेगी तेज धूप
    2. यूपी सें वर्षा ऋतु की हो चुकी है विदाई

     डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। वातावरण में शरद ऋतु के आगमन का संकेत अब प्रभावी होने लगा है। सुबह-शाम की सिहरन व तापमान में गिरावट इस बात की पुष्टि करने लगी है कि अब वर्षा ऋतु की विदाई हो चुकी है। हल्की गुलाबी ठंड ने भोर में अपनी उपस्थिति का आभास देना आरंभ कर दिया है।

    बुधवार को ही अधिकतम तापमान बीते 24 घंटों में 1.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया और सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूतनम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 23 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। इस बीच मौसम में 71 से 93 प्रतिशत तक आर्द्रता बनी रही।

    मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि अभी धरातल पर बह रही पुरवा काफी कमजोर हो चली है, जबकि इससे दो किमी ऊपर पछुआ हवा चल रही है। आने वाले कुछ दिनों में इस पुरुवा का प्रभाव जाता रहेगा और पछुआ हवा प्रभावी होने लगेगी।

    इसे भी पढ़ें-प्राकृतिक मेंथा आयल होगा सस्ता, सिंथेटिक महंगा; किसानों व कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत

    बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दीवाली के बाद से पछुआ ठीक से प्रभावी होगी व ठंड अपनी उपस्थिति का आभास कराना आरंभ कर देगी।

    आगरा: तापमान में गिरावट, धुंध छाई रही

    आगरा शहर में बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह शहर में धुंध छाई रही। दोपहर में हल्के बादल छाए रहे, जिससे धूप का असर कम रहा। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

    खबरें और भी

    मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी मौसम में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं बरेली में गुरुवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

    लखनऊ के आसपास के जिलों का हाल

    लखनऊ में तेज धूप खिलेगी। वहीं अंबेडकरनगर में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि गुरुवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा से चलने के आसार हैं।

    बहराइच में नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। वर्षा की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पूर्वी दिशा में चलने के आसार हैं। औसत तापमान सामान्य रहेगा।

    गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को तेज धूप रहेगी। दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते हैं। दिन में उमस व सुबह-शाम मौसम ठंडा होने का अनुमान है।

    इसे भी पढ़ें- कुशीनगर में शराब के साथ सपा नेता समेत तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी

    गोरखपुर में गुरुवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। देवरिया,बस्ती में भी बादलों के छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं कानपुर में आसमान साफ रहेगा, वर्षा की संभावना नहीं है।

    मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 62 प्रतिशत रहेगी।