यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cyclone Dana: यूपी पर कितना दिख रहा साइक्लोन 'दाना' का असर, पढ़िए IMD का ताजा अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। गोरखपुर में बूंदाबांदी के आसार हैं जबकि आगरा में तापमान में वृद्धि हुई है। वहीं लखनऊ में ल ...और पढ़ें

HighLights
- गोरखपुर में बादल छाने से मौसम हुआ सुहाना
- मेरठ में भी रहेंगे बादल लेकिन बारिश नहीं होगी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। चक्रवात दाना का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ने लगा है। यहां तेजी से मौसम बदल रहा है। दिनभर हल्के बादल छाने से ठंड के संकेत मिल रहे हैं। आगरा में धुंध छाई हुई है, वहीं गोरखपुर जिले में हल्के बादल से मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह के समय काफी ओस भी गिर रही है।
वहीं चक्रवात दाना का असर यूपी के ट्रेनों व हवाई जहाज यात्राओं पर भी पड़ना शुरू हो गया है। चक्रवात के करण आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं चक्रवात के कारण ही देशभर में करीब 400 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हैं। रोडवेज बस चालकों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
वहीं गुरुवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से कोलकाता एयरपोर्ट जाने वाली उड़ान को कैंसिल कर दिया गया था। आइए जानते हैं कि आज उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए मौसम विभाग का क्या अनुमान है।
आगरा का मौमस
आगरा शहर में गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दिन में धूप निकली और आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान आधा डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा।
.jpg)
बरेली व आसपास के मौसम की जानकारी
बरेली में गुरुवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। बदायूं और आसपास के जिलों में शुक्रवार को धूप रहने के आसार हैं। संभल और उसके आसपास के जिलों में असमान में धूप खिलती रहेगी। रामपुर और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।
खबरें और भी
इसे भी पढ़ें-31 अक्टूबर या एक नवंबर? कब मनाई जाएगी दीपावली
गोरखपुर का मौसम
गोरखपुर में शुक्रवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
चक्रवात के कारण उड़ान रद्द
बता दें कि चक्रवात के कारण गुरुवार को गोरखपुर से कोलकाता एयरपोर्ट जाने वाली फ्लाइट का रद्द कर दिया गया है। इस वजह से गोरखपुर के यात्री कोलकाता नहीं जा पाएंगे।
कानपुर व आसपास के जिलों का मौसम
कानपुर में आसमान साफ रहने के साथ वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम का पूर्वानुमान हल्के बादल छाए रहने के आसार है। लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है। औरैया जिले में हल्के बादल छाए रहने के आसार है। लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
इटावा में सुबह से ही धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में कमी आएगी। हवा भी चलेगी। वहीं गुरुवार को हवा का बहाव 16.8 किमी प्रति घंटा रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ व आसपास के जिलों का मौसम
लखनऊ में तेज धूप निकलने का अनुमान है। वहीं आंबेडकरनगर में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि शुक्रवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा से चलने के आसार हैं।
बलरामपुर में तापमान में गिरावट के आसार हैं। हवा अधिकतम 25 व न्यूनतम सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। कड़ी धूप के साथ आर्द्रता अधिक होने की उम्मीद है।
मेरठ के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 60 प्रतिशत रहेगी।
इसे भी पढ़ें- क्रिकेट खेल रही थी पुलिस, हथकड़ी लगे आरोपी ने मार दिया छक्का; महकमे में मची खलबली… खाकी में छूट रहे पसीने
प्रयागराज का मौसम
प्रयागराज में आज तेज धूप निकलेगी। इससे लोगों परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
वाराणसी का मौसम
वााराणसी में भी तेज धूप निकलने का अनुमान है।