विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather today: आगरा में उमस, गोरखपुर में ठंडी हवा संग रिमझिम बारिश से आराम

Published: Sun, 04 Aug 2024 07:47 AM (IST)

महीने भर से वर्षा की मनौती मांग रहे लोगों की इंद्रदेव ने सुन ली है। अब तक अछूते रहे कई ...और पढ़ें

अंबेडकरनगर में आसमान में उमड़ते काले बादल -जागरण
अंबेडकरनगर में आसमान में उमड़ते काले बादल -जागरण

HighLights

  1. यूपी में बादलों ने डाला डेरा, गरज-चमक के साथ वर्षा के बने आसार
  2. कई जिलों में तेज ठंडी हवा चल रही लेकिन बारिश का अब भी हो रहा इंतजार

डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। राजधानी में बुधवार को हुई झमाझम बारिश का सिलसिला प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को भी तीन दर्जन से अधिक जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगस्त से सितंबर तक बादल जमकर बरसेंगे।

आगरा शहर में शनिवार को दिनभर बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चला। कभी सूरज बादलों की आेट में छिपा तो कभी धूप निकली। इससे सुबह 8:30 बजे अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत तक पहुंच गई। पसीना बहता रहा। इससे शहरवासी बेचैन नजर आए।

अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सामान्य से न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-महादेव के शहर काशी में चल रहा था हुक्काबार, पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप

बरेली में रविवार को मौसम साफ होने का अनुमान है। मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बदायूं और आसपास के जिलों में रविवार को बादल छाये रहेंगे, यहां वर्षा के भी आसार हैं।

गोरखपुर में रविवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर एक से दो बार बूंदाबांदी से लेकर बौछार पड़ सकती है। देवरिया और बस्ती में भी छिटपुट बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

अंबेडकरनगर में काले बादल आए, मानसूनी बारिश का अभी इंतजार

सावन मास का एक पखवाड़ा बीत चुका है, लेकिन वांछित बारिश नहीं हुई। ऐसे नहीं कि बारिश के आसार नहीं दिखे, लेकिन काले बादल मायूस करके लौटते रहे हैं। शनिवार को सुबह से काले बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन बारिश होने का इंतजार अभी टूट नहीं सका। शाम होने तक कभी मौसम साफ तो कभी घनी बदली से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया।

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति 6.2 किलोमीटर प्रति घंटे उत्तरी-पूर्वी रिकार्ड हुई है। आगामी 24 घंटे में हल्के मध्यम बादल छाए रहने एवं कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में सेवानिवृत्त बैंककर्मी 33 घंटे डिजिटल अरेस्ट, पुलिस ने मुक्त कराया

मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 73 प्रतिशत रहेगी। बागपत में बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हवा की तीव्रता 20 से 25 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 78 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वाराणसी में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है तो कहीं फुहारें पड़ सकती हैं। तापमान स्थिर रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।