Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: लखनऊ-गोरखपुर सहित 30 जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 07:32 AM (IST)

    UP Weather Update News यूपी में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली है। सावन के महीने में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। ...और पढ़ें

    कानपुर में स्कूल की छुट्टी हुई तो बच्चे पानी में उछल कूद करते हुए मस्ती करने लगे। संजय यादव
    कानपुर में स्कूल की छुट्टी हुई तो बच्चे पानी में उछल कूद करते हुए मस्ती करने लगे। संजय यादव

    HighLights

    1. यूपी के कई जिलों में शनिवार को दिनभर छाए रहे बादल, दोपहर से शाम तक हुई वर्षा
    2. मौसम विभाग का अगले चार दिनों के लिए वर्षा का पूर्वानुमान

     डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Weather Update यूपी के मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम का मिजाज पूरे दिन उत्तर प्रदेश में बदला हुआ है। गोरखपुर और उसके आसपास के जिलों में शाम से ही बारिश हो रही है। इससे उमस से राहत मिली है। तेज हवाओं ने कई जिलों में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई है। रविवार को यूपी के 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

    आगरा में झमाझम बरसे बादल

    आगरा शहर में शनिवार दोपहर झमाझम वर्षा हुई। शाम तक फुहारों की झड़ी लगी रही। इससे मौसम सुहाना हो उठा। शहरवासी वर्षा का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है अगले चार दिनों तक बादल छाए रहने के साथ वर्षा हो सकती है।

    शहर में शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। बादलों की वजह से उमस अधिक रही। दोपहर 3:30 बजे के करीब शहर में कहीं झमाझम वर्षा तो कहीं फुहारें पड़ना शुरू हो गईं। दयालबाब में पाेइया घाट पर मूसलाधार वर्षा हुई।

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार रविवार व सोमवार को बादल छाए रहेंगे और वर्षा होगी। मंगलवार को हल्की वर्षा और बुधवार को तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। बरेली में रविवार को मौसम साफ होने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- गर्भ में लड़का है या लड़की, महज कुछ रुपयों में बताने वाले गैंग का भंडाफोड़, इंटर पास करता था अल्ट्रासाउंड

    गोरखपुर में शनिवार को रिमझिम बारिश से शुरू हुआ मौसम का बदलना देर रात तक तेज बारिश में बदल गया। रविवार को बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

    कानपुर में जम कर बरसा सावन

    कानपुर में सावन के बादलों ने शनिवार को जमकर बरसा कराई। सुबह हल्की धूप निकलने के साथ ही बादल घिर आए और साढ़े 11 बजे तक जमकर बरस पड़े। कुछ घंटों के दौरान ही शहर में 27 मिमी से अधिक पानी बरस गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब रविवार को भी अच्छी वर्षा के आसार बने हुए हैं।

    कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनी हुई हैं। इसके बावजूद अगले छह दिन तक मौसम पर मानसून का पूरा असर दिखाई देगा। हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी। कानपुर में भी 30 से 50 मिमी तक वर्षा होने का अनुमान है। इन दिनों उमस और वर्षा दोनों ही एक -दूसरे के पूरक हैं इसलिए खंड वर्षा ही होगी।

    अंबेडकर नगर में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि रविवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हवा सामान्य गति से चलने के आसार हैं।

    गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी। धूप होने पर उमस बढ़ सकती है।

    सीतापुर में मौसम मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना है। वहीं मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 87 प्रतिशत रहेगी।

    इसे भी पढ़ें-बाइक सवार बदमाशों ने महिला का छीना मोबाइल, राहगीर को थप्‍पड़ मारकर हुए फरार

    प्रयागराज में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 84 प्रतिशत रही। दिनभर धूप छांव चलती रही। कुछ जगहों पर हल्की बूंदा बांदी हुई। वहीं रविवार को बारिश के आसार हैं।

    वाराणसी में मौसम विभाग ने दो दिनों तक भारी वर्षा को पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि बीएचयू के मौसम विज्ञानी औसत वर्षा की बात कहते हुए दो-चार दिनों तक बादल, वर्षा, धूप तीनों का प्रभाव बने रहने की बात कहते हैं।