विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बदला मौसम का मिजाज! मुजफ्फरनगर में तेज बारिश संग गिरे ओले, आगरा-मथुरा में तेज धूप

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:53 AM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2026 03:17 PM (IST)

यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जबकि ...और पढ़ें

UP Weather Today: मुजफ्फरनगर में छाई काली घटाएं, दिन में हुई रात। नगर के एसडी मार्केट से लिया गया नजारा।

UP Weather Today: मुजफ्फरनगर में छाई काली घटाएं, दिन में हुई रात। नगर के एसडी मार्केट से लिया गया नजारा।

HighLights

  1. पश्चिमी यूपी में 11, 14-16 अक्टूबर को छिटपुट बारिश संभव।

  2. मुजफ्फरनगर में तेज हवा संग बारिश और ओले गिरे।

  3. लखनऊ, आगरा में तापमान बढ़ेगा, मौसम रहेगा शुष्क।

जागरण टीम, लखनऊ। UP Weather Today: यूपी का मौसम अब बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानि 11 अक्टूबर और 14 से 16 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं,  12 और 13 अक्टूबर के दौरान राज्य के इसी हिस्से में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आगामी दिनों में अब तापमान में फिर बढ़ोतरी की संभावना है।

दोपहर बाद मुजफ्फरनगर का मौसम बदल गया। शहर में तेज हवा के साथ बरसात होने लगी। वहीं ग्रामीण अंचल में कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के दौरान कोई विशेष बारिश की संभावना नहीं है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने का अनुमान जताया गया है। इस बीच तापमान में भी वृद्धि होगा।

आज से बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से अधिकतम तापमान बढ़ने लगेगा। दिन के पारा में दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में पिछले दिनों बारिश और ठंडी हवा के कारण बनी ठंडक के बाद लोगों को फिर से गर्मी का एहसास हो सकता है।जम्मू-कश्मीर के आसपास विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी यूपी में दिख सकता है। इसके चलते पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है, लेकिन भारी बरसात की कोई चेतावनी नहीं है।

32 डिग्री के आसपास रह सकता है मौसम

यूपी में आज कुछ शहरों का अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसपास रहने का अनुमान है। बात लखनऊ की करें तो आज दिन भर आसमान साफ और पूरी तरह तेज धूप रहने की संभावनाएं हैं। बारिश की कोई आशंंका नहीं है। वहीं कानपुर, आगरा में भी बारिश की संभावनाएं नहीं हैं।

मेरठ का आज का मौसम

मेरठ में आज बदलों के बीच धूप खिलने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.1 और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 93 न्यूनतम प्रतिशत 54 दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में मौसम के दो रंग, दिन में राहत तो रात में उमस; 16 तक बारिश के आसार

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानों में खिली धूप



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।