Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Today: सूरज की गर्मी से लोग परेशान, इस शहर का तापमान रहा सबसे ज्‍यादा; पढ़ें आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 07:24 AM (IST)

    UP Weather Today उत्‍तर प्रदेश में भयंकर गर्मी का कहर शुरू हो गया है। यहां प्रदेश में प्रयागराज 40.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे अधिक गर ...और पढ़ें

    UP Weather Today यूपी में भयंकर गर्मी से लोग परेशान हो र‍हे हैं।
    UP Weather Today यूपी में भयंकर गर्मी से लोग परेशान हो र‍हे हैं।

      जागरण डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। UP Weather Update Today यूपी में पछुआ हवा तेजी से बह रही है। इससे लोगों को तेज धूप और हवा दोनों से परेशानी हो रही है। वहीं बुधवार यूपी में सुबह से धूप निकली रही। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला गया। मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    प्रदेश में प्रयागराज 40.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे अधिक गरम रहा। प्रदेश में वाराणसी दूसरा गरम शहर रहा। वहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश में आगरा तीसरा गरम शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    बरेली के मौसम में बदलाव से अस्पताल में उमड़ रहे मरीज

    मौसम में बदलाव शुरू होते ही बीमारियां पैर पसारने लगी है। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। सुबह से ही काफी दूर दूराज से मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण चिकित्सक को दिखाने के लिए घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। तीन सौ से अधिक मरीज प्रति दिन अस्पताल पहुंच जाते हैं। मौसम के प्रभाव से सैकड़ों लोग बीमारी से ग्रस्त हैं।

    इसे भी पढ़ें- कानून के इस झटके से खत्‍म हुआ यह रिश्ता, 'वो' आंखों में आंसू भरे खड़ी रह गई, पत्नी गई अपने पति के साथ

    बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैकड़ों की तादाद में मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। सर्दी, बुखार, खांसी के साथ त्वचा रोग से अधिक लोग ग्रस्त हैं। एक दो मरीज डायरिया के भी दिखाई दिए। मरीजों को अस्पताल से दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है सीएचसी पर एक्स-रे के साथ साथ लैब की भी सुविधा उपलब्ध है। खून की जांच सीएचसी पर हों रही है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- वाहनों की प्रदूषण जांच में हो रहा था खेल, पता चलते ही विभाग ने खोज निकाला यह तोड़

    आज का मौसम गोरखपुर में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। देवरिया व बस्ती में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाये रहेंगे। रुक-रुक कर तेज हवा चलती रहेंगी। दिन में तापमान बढ़ेगा।

    वहीं बागपत में आज का मौसम गुरुवार को सूर्यदेव के दर्शन होने से धूप खिलने की संभावना बनी हुई है। आसमान में बदली भी छाने के आसार बने हुए हैं। अधिकतम तापमान 37न्यूनतम तापमान 21