Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Today: कड़ाके की ठंड से ठ‍िठुरेगा यूपी, लखनऊ समेत इन ज‍िलों में बार‍िश का अलर्ट, पढ़ें IMD की ताजा र‍िपोर्ट

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 07:15 AM (IST)

    शनिवार को भी उत्‍तर प्रदेश के कई ज‍िलों में मौसम व‍िभाग ने बार‍िश की संभावना जताई है। बार‍िश का स‍िलस‍िला नए साल तक जारी रहेगा। हालांक‍ि इसके बाद मौसम ...और पढ़ें

    आज भी यूपी के कई ज‍िलों में होगी बार‍िश। Image credit- PTI
    आज भी यूपी के कई ज‍िलों में होगी बार‍िश। Image credit- PTI

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे के बाद अब लोगों को बारिश का सामना भी करना पड़ रहा है। बीते शुक्रवार को यूपी के कई ज‍िलों में भयंकर बार‍िश हुई। कई जगहों पर तो ओले भी पड़े। इससे ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है। लोग अलाव का सहारा ल‍िए बैठे हैं। सुबह भी ठंड से सड़कों पर सन्‍नाटा देखने को म‍िला। आज यानी क‍ि शनिवार को भी उत्‍तर प्रदेश के कई ज‍िलों में मौसम व‍िभाग ने बार‍िश की संभावना जताई है। बार‍िश का स‍िलस‍िला नए साल तक जारी रहेगा। हालांक‍ि इसके बाद मौसम साफ होने की उम्‍मीद है। उत्‍तर प्रदेश में लगातार तापमान में ग‍िरावट दर्ज की जा रही है। इससे ठंड का एहसास ज्‍यादा हो रहा है। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है-

    यूपी के मथुरा ज‍िले में सुबह से जोरदार बार‍िश हो रही है। वहीं मौसम व‍िभाग ने लखनऊ समेत यूपी के कई ज‍िलों में झमाझम बार‍िश की संभावना जताई है। शुक्रवार को नोएडा, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद में जबरदस्‍त बार‍िश हुई थी। ठंडी हवाएं भी चल रही थीं ज‍िससे ठंड और भी ज्‍यादा बढ़ गई है।

    ओले ग‍िरने के आसार

    मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवांए भी चलेंगी। साथ ही ओले गिरने के भी आसार हैं। आपको बता दें क‍ि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब के निचले क्षोभमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बार‍िश का स‍िलस‍िला जारी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर 28 दिसंबर को लखनऊ सहित कई इलाकों में बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनेगी।

    इससे तापमान में भी तेजी से ग‍िरावट आएगी। हालांक‍ि आज के बाद से बारिश का स‍िलस‍िला कम हो सकता है। इसके अलावा वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने ये भी बताया क‍ि नए साल पर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। वहीं 29 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Weather Forecast: नए साल पर बदलेगा यूपी का मौसम, कुछ भी प्लान करने से पहले पढ़ें ये खबर; अलर्ट जारी

    इन ज‍िलों में बार‍िश का अलर्ट

    शनिवार को लखनऊ के साथ बांदा, बित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और सहारनपुर में बार‍िश के साथ ओले भी ग‍िरेंगे। जबक‍ि इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, उसके आसपास इलाकों में बादल गरजने के साथ भयंकर बार‍िश देखने को म‍िल सकती है।

    आगरा में आज सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। वर्षा भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को भी ज‍िले में रात 9 बजे के बाद तेज बार‍िश हुई। ज‍ि‍ससे कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। रात तक रुक-रुक कर बार‍िश होती रही। ये बार‍िश फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है। कानपुर में भी तेज हवा के साथ बार‍िश हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: Rain In UP: यूपी में आज गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बार‍िश, शीतलहर से बढ़ेगी ठंड, पढ़ें अपने ज‍िले का मौसम अपडेट