Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Today: बादल के छाने से सूरज के तेवर हुए ढीले, इस शहर में पांच दिनों तक होगी बारिश, जानिए पूरे यूपी के मौसम का हाल

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 07:22 AM (IST)

    UP Weather Today Update अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी ह ...और पढ़ें

    UP Weather Today Update बरेली और आगरा में बारिश हो सकती है।
    UP Weather Today Update बरेली और आगरा में बारिश हो सकती है।

     डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather Today Update मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

    आगरा में पांच दिन तक हाेगी वर्षा, गरज के साथ पड़ेंगी बौछार

    आगरा में शहर में मंगलवार से मौसम ने पलटा खाया। दिनभर बादल छाए रहे, जिससे सूरज के तेवर ढीले हुए। मौसम विभाग ने बुधवार से रविवार तक वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। आंधी भी आ सकती है। अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि 10 से 12 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। प्रतिदिन एक या दो बार वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ेंगी। 13 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। 14 अप्रैल को वर्षा पड़ने के साथ आंधी आ सकती है। तापमान में गिरावट देखने को मिलेबी। पश्चिमी उप्र में विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा।

    आगरा में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।

    इसे भी पढ़ें- अमरनाथ एक्सप्रेस का होगा मार्ग विस्तार, आसान होगी वैष्णो धाम की राह, जानिए पूरा शेड्यूल

    बरेली में तीन दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

    बरेली में तीन दिन बाद हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर एक अलर्ट भी जारी किया है। कहा है कि यह वर्षा से पांच से 15 एमएम तक हो सकती है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें फसलों में सिंचाई की जरूरत नहीं हैं क्योंकि वर्षा के साथ तेज झोंकेदार हवा भी चल सकती है। जिससे फसल के गिरने से उसका नुकसान हो सकता है। वहीं बरेली में बुधवार को मौसम साफ रहने का अनुमान हैं।

    खबरें और भी

    गोरखपुर में बुधवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। देवरिया और बस्ती में छिटपुट बादलों के छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं कानपुर में हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी। तापमान बढ़ने की संभावना है।

    लखनऊ में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह व रात में धीमी गति से हवाएं चलने के आसार हैं। मंगलवार को मौसम साफ रहा व दिनभर धूप निकली रही व दोपहर बाद रुक-रुक कर तेज हवाएं चलती रहीं।

    प्रयागराज में अंधड़ चलने से नहीं बढ़ पाया पारा

    प्रयागराज में पिछले चार दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इसमें अगले तीन से चार दिनों में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। इससे रात गर्म होगी।

    मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद चली धूल भरी आंधी की वजह से तापमान ज्यादा बढ़ नहीं पाया। अब बुधवार से लेकर रविवार तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। इस अवधि में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में हल्के बादलों के बीच धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 26 प्रतिशत रहेगी।

    इसे भी पढ़ें- यूपी के सबसे गर्म शहर में गर्मी ने दिखाया ऐसा तेवर, एक हफ्ते की बिजली की खपत जानकर हो जाएंगे हैरान

    आते-जाते रहेंगे बादल, बनी रहेगी गर्मी

    वाराणसी : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिक ऊंचाई के बादलों के टुकड़े पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसमान में तैरते दिख रहे हैं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ये बादल बुधवार व गुरुवार को बूंदाबांदी कर सकते हैं लेकिन बीएचयू के मौसम विज्ञानी इस संभावना से इन्कार करते हैं।

    उनका कहना है कि बादल आते-जाते रहेंगे लेकिन तापमान पर कोई विशेष अंतर नहीं पड़ने वाला। बूंदाबांदी की संभावना भी इधर कम है। इधर मौसम के तापमान में वृद्धि का क्रम जारी है। तापमान मंगलवार को फिर 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। संभावना है कि गुरुवार को इसमें और वृद्धि होगी।

    वहीं आज वाराणसी में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान लगभग स्थिर रह सकता है। बादलों के चलते मौसम में हल्की उमस, कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।