Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: यूपी के 35 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 48 घंटे में फिर बारिश...

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 07:33 AM (IST)

    UP Weather Update News अगले 48 घंटों में फिर से बारिश होने की संभावना है। लखनऊ कानपुर फतेहपुर और अयोध्या सहित कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की ग ...और पढ़ें

    UP Weather Update: कोहरा के लिए यूपी के अलर्ट जारी किया गया है। जागरण
    UP Weather Update: कोहरा के लिए यूपी के अलर्ट जारी किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. 15 जनवरी को फिर हो सकती है वर्षा
    2. लखनऊ समेत कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: रविवार को लखनऊ में मौसम का एक संगम दिखा। सुबह हल्की बारिश के बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण शाम होते-होते गलन बढ़ गई। रविवार को प्रदेश में कानपुर शहर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि फतेहपुर 6.4 और अयोध्या 7.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

    आज मौसम का ये है पूर्वानुमान

    सोमवार से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन लखनऊ सहित कुछ जिलों में देर रात और सुबह घने कोहरे को लेकर चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह और देर शाम घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

    दो दिन तक तापमान में नहीं होगा खास बदलाव

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के कई जिलों में अत्यंत घने कोहरे की संभावना जताई गई है। इसमें देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत जैसे जिले शामिल हैं। वहीं, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या में घने कोहरे की संभावना है।

    बारिश का फाइल फोटो। जागरण

    अब 15 जनवरी को बारिश के आसार

    शहर में शनिवार देर रात तक वर्षा हुई। रविवार सुबह बादल छाए रहे एवं कोहरा रहा। दोपहर में धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर में बादल घिर आए। न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। माैसम विभाग ने 15 जनवरी को बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा का आसार जताया है। शहर में शनिवार शाम 6:30 बजे से वर्षा शुरू हुई थी। देर रात तक रुक-रुक कर वर्षा होती रही थी। वर्षा की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ था। गलन बढ़ गई थी। रविवार सुबह भी गलन अधिक रही। कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः सर्दियों में सुबह उठते ही नींबू डालकर पी लीजिए Black Coffee, तेजी से होगा Weight Lose

    ये भी पढ़ेंः 14 जनवरी की रात से बिगड़ेगा मौसम, पंजाब-हरियाणा व यूपी समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानिए 4 दिनों का हाल

    घना कोहरा छाने का है अनुमान

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि सोमवार को घना कोहरा रहने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मंगलवार को सुबह के समय कोहरा रहने और दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। 15 को बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हाे सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है।

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम की स्थिति पर अलर्ट जारी किया है। सोमवार को शहर में घना कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए वाहन चलाते समय सावधान रहने को कहा है। वाहन चलाते समय फॉग लाइट जलाएं। चेहरे को ढककर रखें।