Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांदा 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

    Updated: Sun, 17 May 2026 10:24 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, बांदा 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने दक्षिणी यूपी में लू का अलर्ट जारी ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने अपना असर फिर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुंदेलखंड का बांदा जिला 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इसके अलावा झांसी में 44.1 डिग्री, प्रयागराज में 44.0 डिग्री, उरई में 43.4 डिग्री और हमीरपुर में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों का ऐसा रहा तापमान

    प्रमुख शहरों की बात करें तो आगरा में 43.0 डिग्री, वाराणसी बीएचयू में 42.0 डिग्री, गाजीपुर में 42.0 डिग्री, फुर्सतगंज में 41.7 डिग्री, सुल्तानपुर में 41.5 डिग्री, चूर्क में 41.4 डिग्री, वाराणसी एयरपोर्ट पर 41.3 डिग्री और आजमगढ़ में पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अलीगढ़ में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी लखनऊ, कानपुर शहर और बलिया में तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के मार्क को छू गया।

    पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा

    मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग ने दक्षिणी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि, गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

    दोपहर में घर से कम बाहर निकलने की सलाह

    मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वाराणसी में हीटवेव से बचाव के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सुझाव के ब‍िंंदुओं को जारी कर उपाय अपनाने का द‍िया सुझाव