Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 07:27 AM (IST)

    UP Weather News बारिश तेज धूप और फिर उमस यूपी में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। मानसून के मौसम ने इस बार कानपुर सहित यूपी के सभी शहरों में समय ...और पढ़ें

    आगरा में बारिश ने थोड़ी राहत दी है। जागरण
    आगरा में बारिश ने थोड़ी राहत दी है। जागरण

    HighLights

    1. यूपी में उमस दिनभर छुड़ा रहा पसीना, परेशान हो रहे लोग
    2. लखनऊ के आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना

     जागरण संवाददाता, लखनऊ। मौसम विभाग ने गुरुवार से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 20 जुलाई तक हल्की बारिश हो सकती है।

    बुधवार को मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक 29 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में 19 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना है।

    बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं गरज, चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 21 जुलाई से प्रदेश भर में भारी वर्षा होगी।

    इसे भी पढ़ें-भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों पर तस्करों ने किया हमला, छुड़ा ले गए पिकअप; आठ गिरफ्तार

    आगरा में उमस ने किया परेशान, कहीं वर्षा तो कहीं सूखा

    आगरा में शहरवासी गुरुवार को उमस से परेशान रहे। सुबह धूप निकली, लेकिन उसके बाद बादल घिर आए। उमस अधिक होने से बेचैनी का अनुभव हुआ। सांस फूलती रही। दोपहर में शहर में कहीं वर्षा हुई तो कहीं एक बूंद पानी नहीं पड़ा।

    मौसम विभाग ने शुक्रवार को वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। गुरुवार को सुबह से धूप निकली। उमस अधिक रहने की वजह से लोगों की सांस फूलती रही। घर के अंदर या बाहर कहीं आराम नहीं मिला। पसीना बहता रहा।

    इसे भी पढ़ें-…तो दांव-पेंच खेलेगी सपा और कांग्रेस, उपचुनाव को लेकर दोनों दलों के नेता दे चुके हैं संकेत

    बरेली में शुक्रवार को मौसम साफ होने का अनुमान है। गोरखपुर में शुक्रवार को आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। उमस भरी गर्मी के बीच छिटपुट वर्षा भी हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी छिटपुट बादल छाए रहने और उमस भरी गर्मी पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी।

    कानपुर में बारिश का इंतजार

    मानसून के बादलों की बेरुखी से बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 53 साल में पहली बार इतना अधिक तापमान दर्ज हुआ है। सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक तापमान में लोगों ने बेचैन करने वाली गर्मी का अहसास किया।

    खबरें और भी

    20 जुलाई से मानसून में थोड़ा बदलाव संभावित है। अगले सप्ताह में हल्की वर्षा हो सकती है लेकिन अभी मौसम में वर्षा का कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहा।