Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: शहरवासियों को सता रही उमस वाली गर्मी, ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही झमाझम बरसात, जानिए कैसा रहेगा आज यूपी का मौसम

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 07:44 AM (IST)

    UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में रिमझिम बारिश हो सकती है। शनिवार को हल्‍की बारिश होने के बाद दिन ...और पढ़ें

    यूपी में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया है। जागरण
    यूपी में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया है। जागरण

    HighLights

    1. सुबह धूप निकलने व बादलों की वजह से अधिक रही उमस
    2. रविवार को बादल छाए रहने, वर्षा य आंधी का है पूर्वानुमान

     डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। (UP Weather Update) उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फ‍िर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फ‍िर से अब रिमझिम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। बारिश के बाद से अचानक उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्‍किलें बढ़ा दी हैं। आइए जानते हैं कि आज रविवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

    आगरा: उमस ने किया बेहाल, शाम को राहत की फुहार

    आगरा में उमस ने शनिवार को दिनभर लोगों को बेहाल किया। सूरज व बादलों की लुकाछिपी के चलते दिनभर लोग पसीना बहाते रहे। दोपहर दो बजे के बाद मौसम में बदलाव आया और हवा चलने लगी। शाम को शहर में कहीं वर्षा और कहीं पड़ी फुहारों ने लाेगों को राहत प्रदान की।

    इसे भी पढ़ें-शादी का मंडप बना अखाड़ा: भोजन में मछली न बनने पर दूल्हे ने जयमाल के दौरान दुल्हन को जड़ा थप्पड़, मचा बवाल

    शहर में शनिवार सुबह से धूप निकली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। भारी वर्षा या आंधी का पूर्वानुमान है। 15 व 16 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे, हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

    बरेली में सुबह से खिली तेज धूप, उमस ने चढ़ाया पारा लोग बेहाल

    बरेली में लगातार वर्षा के बाद शनिवार को सुबह से ही तेज धूप खिली। पूरे दिन धूप होने की वजह से तापमान में भी 1.8 डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी बताते हैं कि, अब सोमवार से मौसम पूरी तरह से साफ होने का अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

    खबरें और भी

    मौसम विज्ञानी अतुल कुमार के मुताबिक, वर्षा का प्रभाव कुछ कम हुआ है। मगर ऐसा नहीं कि मानसून खत्म हो गया। द्रोणी के साउथ में चले जाने की वजह से अभी यूपी में वर्षा नहीं हो पा रही है। मगर जल्द ही हवा का रुख बदलेगा और फिर से झमाझम वर्षा होगी। फिलहाल सोमवार तक किसी भी तरह की वर्षा की कोई अनुमान नहीं हैं।

    इसे भी पढ़ें-'बहू साथ ले गई बलिदानी बेटे की यादें, छलका कैप्टन...,' अंशुमान के माता-पिता का दर्द, अब इस बात की कर रहे मांग

    गोरखपुर में बादल गरजे पर शहर में नहीं गांवों में बरसे

    गोरखपुर में बरसात का मौसम पूरे रंग में है। बादलों की उपस्थिति लगातार बनी हुई है। रह-रह कर बूंदाबादी से लेकर हल्की वर्षा बीते करीब सात दिन से हर दिन हो रही है। इस बीच शुक्रवार को माैसम ने अपना अलग रूप दिखाया। बादल घुमड़े और गरजे पर शहर में बरसने को तरस गए।

    कुछ स्थानों पर कुछ देर के लिए बड़ी बूंदे भी गिरीं पर झमाझम वर्षा का रूप नहीं ले सकीं। ग्रामीण क्षेत्रों मेंं कुछ स्थानों पर झमाझम वर्षा जरूरी है। ऐसे में तापमान तो नियंत्रित रहा लेकिन धूप ने नमी का साथ पाकर गर्मी का सूचकांक बढ़ा दिया।

    बिधनू में बरसा पानी , शहर पर मंडराते रहे बादल

    कानपुर में शनिवार की दोपहर बाद बादलों की तेज आवाजाही से शहर का मौसम बदला लेकिन शाम तक पानी की बूंद भी नहीं टपकी लेकिन दोपहर बाद बिधनू क्षेत्र मे जमकर बरसात हुई।

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार खंड वर्षा का मौसम बनने की वजह से ऐसा हो रहा है लेकिन शहर में और अन्य क्षेत्रों में वर्षा नहीं होना चिंताजनक है। लगभग एक सप्ताह से वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों की बेचैनी भी मौजूदा मौसम ने बढ़ा दी है।

    मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 78 प्रतिशत रहेगी।