विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update:यूपी में गोरखपुर-बरेली सहित कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, बारिश के लिए करना होगा थोड़ा सा इंतजार

Published: Wed, 02 Oct 2024 08:16 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। आगरा मैनपुरी बदायूं ...और पढ़ें

जानिए आज यूपी के मौसम का हाल। जागरण
जानिए आज यूपी के मौसम का हाल। जागरण

डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में कुछ दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि प्रशासन का काम थोड़ा बढ़ गया है क्‍योंकि नदियों में उफान आ गया है। इससे तराई क्षेत्रों में बाढ़ की स्‍थ‍िति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए मौसम विभाग ने आपके शहर के आज क्‍या अनुमान लगाया है।

आगरा का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मैनपुरी में आसमान साफ रहेगा। धूप निकलने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। दोपहर बाद कुछ स्थान पर हल्के बादल छा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-65 की उम्र में 25 जैसा दिखने का सपना दिखाकर ठगी, मह‍िला ने दर्ज कराई FIR तो सामने आए 15 और केस

बरेली का मौसम

बरेली में बुधवार को बादल छाए रहेंगे का अनुमान है। बदायूं और आसपास के जिलों में बुधवार को आसमान साफ रहेगा। मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने की संभावना है। हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। संभल और उसके आसपास के जिलों में असमान में धूप खिलती रहेगी। पीलीभीत में बुधवार को आसमान पर हल्के बादल उमड़ेंगे लेकिन बरसात होने की संभावना नहीं है।

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में बुधवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। देवरिया और बस्ती में भी बादल जमे रहने का पूर्वानुमान है।

लखनऊ के आसपास के जिलों का मौसम

लखनऊ में बादल छाए रहेंगे। वहीं अंबेडकरनगर में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि मंगलवार को बादल छाए रहने और वर्षा होने की संभावना है। अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद के अनुसार बुधवार को आसमान साफ व तेज धूप होने की संभावना है। गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी।

इसे भी पढ़ें-साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल नहीं होगा मान्‍य

कानपुर का मौसम

कानपुर में हल्के बादलों की मौजूदगी रहेगी लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है। इटावा में सुबह से ही धूप निकलेगी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा। हवा भी चलेगी। फतेहपुर में आसमान साफ रहेगा और खिली धूप निकलेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। उत्तरी हवा की गति 7 किमी प्रति घंटा रहेगी।

मेरठ व आसपास के जिलों का मौसम

मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 61 प्रतिशत रहेगी। बागपत में तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवा की तीव्रता 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 88 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।