विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: पश्चिमी यूपी में पछुवा हवा ने बढ़ाई ठंड, आठ व नौ दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना

Published: Sat, 07 Dec 2024 07:28 AM (IST)

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पछुवा हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आठ और नौ दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना है। ...और पढ़ें

सर्द हवा से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। जागरण
सर्द हवा से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। जागरण

HighLights

  1. दो दिन से हवा चलने के कारण शहर का एक्यूआइ भी 100 से नीचे पहुंचा
  2. शहर के सभी मॉनिटरिंग स्टेशन के क्षेत्र दो दिन से पूरी तरह ग्रीन जोन में

 जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पछुवा हवा ने ठंड बढ़ा दी है। दिन भर तेज हवा चली। जिससे धूल का गुबार भी उठा। महिलाएं सड़कों पर चेहरे को पूरी तरह ढककर निकलीं। सुबह और शाम को ठंड ज्यादा रही। अब हवा चलने से हाथ पैर ठंडे होने लगे हैं। आने वाले दिनों में दो दिन बूंदाबांदी की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है।

पछुवा हवा चलने से विक्षोभ बन रहा है। जिससे आठ और नौ दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार को कांठ रोड, संभल रोड, रामपुर रोड समेत पूरे शहर में तेज हवा के चलते पूरे दिन गर्म कपड़ों में नजर आए। हालांकि धूप सुबह ही निकल आई। लेकिन, सुबह हवा के चलते धूप में तेजी नहीं थी। दिन भर धूप रही। दो दिन से हवा चल रही है। लेकिन, शुक्रवार को हवा तेज थी।

स्कूलों में बच्चे अब पूरी तरह पैक होकर जा रहे हैं। बूंदाबांदी के कारण सर्दी बढ़ेगी। पछुवा हवा के कारण इन दिनों एक्यूआइ में गिरावट आई है। पहले शहर प्रदूषण के स्तर में पीले जोन में था। लेकिन, दो दिन से सभी छह स्टेशनों के क्षेत्र में ग्रीन जोन में है। हवा चलने से नमी कम हुई है।

इसे भी पढ़ें -एनईआर में तीसरी व चौथी लाइन के लिए सर्वे शुरू, बढ़ाई जाएगी ट्रैक क्षमता

इससे पीएम-10 और पीएम-2.5 के कण वायुमंडल में ऊपर पहुंच गए। हवा न चलने से नमी के कारण जमीन की सतह से नीचे ही यह कण बने रहते हैं और प्रदूषण रहता है। ट्रांसपोर्टनगर सबसे प्रदूषण की स्थिति के मामले में सबसे बेहतर रहा। यहां 71 एक्यूआइ है।

हालांकि इस बार दीपावली के अलावा एक बार भी शहर रेड जोन में नहीं गया है। 150 एक्यूआइ के नीचे होने के चलते येलो जोन में था। लेकिन, अब दो दिन से प्रदूषण की स्थिति में काफी सुधार है। नमी को देखते हुए नगर निगम ने भी सुबह से ही पेड़ों की धुलाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें -भारतीय महिला हॉकी प्लेयर प्रीति दुबे ने संघर्ष के दिनों को किया याद, कहा- 'हार से निकलती है जीत की राह'

कृषि विश्वविद्यालय पंत नगर के मौसम विशेषज्ञ प्रो.आरके सिंह ने बताया कि सर्दी में पहला विक्षोभ बन रहा है। जिससे दो दिन बूंदाबांदी होने की संभावना है। एक दो दिन ठंड और बढ़ेगी। दिसंबर में अब तापमान अब और गिरेगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।