Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: यूपी में अब गर्म हवाएं मचाएंगी तांडव! मौसम विभाग का कई जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 07:28 AM (IST)

    UP Weather Update यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लखनऊ मुरादाबाद आगरा बरेली कानपुर गोरखपुर सहित कई जिलों में तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। मौ ...और पढ़ें

    UP Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    UP Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं।
    2. अधिकतम तापमान में हुई वृद्धि

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather Update:यूपी में मौसम बदल गया है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, बरेली, कानपुर, गोरखपुर सहित यूपी के कई जिलों में तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में यूपी के कई जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी आने वाले कुछ दिनों में लू चलने और तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। पूर्वानुमान है कि कई जिलों में दिन का तापमान पहले ही 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है।

    उत्तर प्रदेश मौसम: इन जिलों में लू का अलर्ट

    मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर ग्रामीण, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद शामिल हैं। मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र।

    आगरा में अधिकतम तापमान में हुई वृद्धि, न्यूनतम में आई गिरावट

    आगरा शहर में शुक्रवार को सूरज ने आग बरसाई। दिन भूर लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में लोग घर से बाहर निकलने से बचे। धूप में बाहर निकलने पर तेज धूप की वजह से त्वचा झुलस गई। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सीजन में सर्वाधिक था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी लू चलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

    खबरें और भी

    Read Also: Uttarakhand Weather: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, सीजन में पहली बार पारा 40 पर; और बढ़ेगी गर्मी

    लू के थपेड़े चुभते हुए नजर आए

    शहर में शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही सूरज ने तपिश से लोगों को बेचैन करना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज की किरणों की तपिश भी बढ़ती चली गई। दोपहर 12 बजे के बाद तो घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। लू चलती रही। लू के थपेड़े चुभते हुए नजर आए और पसीना बहता रहा।

    Read Also:  Weather: तीन दिनों तक सताएगी हीट वेव, दिल्ली-यूपी में बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    एसी व कूलर में ही राहत मिल पाई

    एसी व कूलर में ही राहत मिल पाई। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार शनिवार को लू चलेगी। रविवार से अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम में वृद्धि देखने को मिलेगी।