Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: यूपी के पूर्वांचल व अवध में तेज बारिश से फजीहत, अब तक 10 की मौत; 20 से अधिक जिलों में अलर्ट

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 07:51 AM (IST)

    मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से बरसात में कमी आएगी लेकिन बादल छाने के साथ ठंडी हवा चलेगी। कुछ इलाकों में सोमवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम ...और पढ़ें

    गोरखपुर में तीन दिनों से हो रही थी बारिश। जागरण
    गोरखपुर में तीन दिनों से हो रही थी बारिश। जागरण

    HighLights

    1. लगातार वर्षा से उफनाने लगीं नदियां
    2. गोंडा में घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान के पार

     जागरण टीम, लखनऊ। पूर्वांचल व अवध के जिलों को लगातार तीन दिनों से भिगो रहे बादलों ने शनिवार को भी जमकर पानी बरसाया। इस दौरान वज्रपात, दीवार-छप्पर गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की जान चली गई। डेढ़ दर्जन से अधिक घायल हैं। कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ गिरने की घटनाओं से आवागमन बाधित हो गया।

    तेज हवा व वर्षा से गन्ने, धान व सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश के चलते राप्ती, घाघरा व सरयू नदी उफनाने लगी हैं। गोंडा में घाघरा नदी एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है। बलरामपुर में राप्ती नदी तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।

    अयोध्या में बीते 36 घंटों में दो सौ मिलीमीटर से ज्यादा वर्षा हुई। फसलों को भारी क्षति पहुंची है। अंबेडकरनगर में कच्ची दीवार गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। अन्य घटना में छप्पर के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। सुलतानपुर में कच्चे घर की दीवार गिरने से बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला घायल है।

    इसे भी पढ़ें-पूर्वांचल व अवध में झमाझम बारिश, चार की मौत; 30 से अध‍िक जिलों में अलर्ट जारी

    इसके अलावा बिजली गिरने से एक किशोर की जान चली गई। सुलतानपुर में दो दिन से हो रही बारिश में 30 से अधिक कच्चे व पक्के निर्माण गिर चुके हैं। वाराणसी, आजमगढ़, मीरजापुर मंडल के जिलों में शनिवार को भी जमकर बारिश हुई। वज्रपात की चपेट में आकर जौनपुर में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

    खबरें और भी

    आजमगढ़ में वज्रपात से एक चरवाहे की मौत हो गई, दो लोग झुलसे हैं। बलिया में एक मछुआरे की मौत हुई है और एक व्यक्ति झुलस गया। चित्रकूट में भी वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। लखीमपुर में शनिवार को दिनभर फुहारें पड़ती रहीं।

    बनबसा से 50,000 क्यूसेक पानी के डिस्चार्ज के बाद फिर पलिया-भीरा रोड पर पानी चलने लगा है। बहराइच में 52 मिलीमीटर वर्षा हुई। अमेठी में बिजली गिरने से एक मकान की दीवार टूटने के साथ ही आधा दर्जन घरों में लगे बिजली उपकरण ध्वस्त हो गए।

    श्रावस्ती में राप्ती की बाढ़ से कई रास्तों पर आवागमन बाधित हो गया है। बहाव तेज होते ही राप्ती की धारा ने गांव में मकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। गोरखपुर में शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार की शाम तक भारी वर्षा रिकार्ड की गई। 24 घंटे में 154 मिमी वर्षा हुई।

    इसे भी पढ़ें-ऑनलाइन गेम में लाखों हारने की बात कहने वाला युवक बिहार नहीं, कानपुर का

    कुशीनगर जिले में तेज वर्षा के दौरान बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। कानपुर और कानपुर देहात में तेज वर्षा हुई। जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान रहे। फतेहपुर, फर्रुखाबाद व इटावा में भी वर्षा होती रही। महोबा में बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। हमीरपुर व उरई में झमाझम बारिश होती रही।

    मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, वाराणसी, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, चंदौली और आसपास के इलाकों में भारी बरसात के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, राजधानी के अलावा अयोध्या, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गोंडा, बहराइच और उन्नाव सहित आसपास के जिलों में भी तेज बरसात के साथ वज्रपात के पूर्वानुमान हैं।