Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में लू और वज्रपात का अलर्ट, तराई क्षेत्रों में हो सकती है बूंदाबांदी

    Updated: Wed, 09 Apr 2025 07:30 AM (IST)

    UP Weather Update बुधवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी और तराई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रद ...और पढ़ें

    UP Weather News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    UP Weather News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. बुधवार को लखनऊ में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं
    2. तराई में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में मंगलवार को बादलों की आवाजाही के चलते लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। वहीं, प्रदेश में झांसी सबसे गर्म रहा, जहां पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    प्रदेश के कई शहरों कानपुर (आइएएफ), प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, आगरा (ताज), और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। आगरा (ताज) और अलीगढ़ लू की चपेट में रहे। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

    मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो बुधवार को लखनऊ में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

    बुधवार को लखनऊ में बादलों की रहेगी आवाजाही, तराई में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

    प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू पड़ने की संभावना बनी हुई है, जबकि अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। नौ और 10 अप्रैल को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

    खबरें और भी

    कल इन जिलों में वज्रपात की संभावना

    साथ ही 10 और 11 अप्रैल में गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

    ये भी पढ़ेंः Weather: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी, अप्रैल में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा; इन राज्यों में बदलेगा मौसम

    ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में करवट ले सकता है मौसम, बादल और हल्की बार‍िश देगी गर्मी से राहत