विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather News: कानपुर में 4 दिसंबर को टूटा 52 साल का रिकॉर्ड, सर्वाधिक गर्म रहा दिन, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

Published: Thu, 05 Dec 2024 08:22 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मौसम ने चौंका दिया है। 4 दिसंबर को पिछले 52 सालों का रिकॉर्ड टूट गया ...और पढ़ें

कानपुर में चार दिसंबर को गर्मी बढ़ गई - जागरण
कानपुर में चार दिसंबर को गर्मी बढ़ गई - जागरण

 जागरण संवाददाता, कानपुर। UP Weather Update News उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। बादलों के हटने के बाद आसमान साफ हुआ तो बुधवार को दिन में अच्छी धूप निकल आई और दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 29.4 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 52 साल में कभी चार दिसंबर के दिन इतना तापमान रिकार्ड नहीं किया गया। इससे अधिक तापमान 28 साल पहले एक दिसंबर 1986 में 30 डिग्री सेल्सियस रहा था।

रात के न्यूनतम तापमान में भी 3.4 डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसकी वजह मौसम चक्र का बदलाव ही है। दिसंबर के पहले चार दिन में ही मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थितियां दिख रही हैं। एक दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और दो दिसंबर को 28.6 डिग्री रहा।

तीन दिसंबर को 28 डिग्री रहा। हवा की रफ्तार भी बढ़ी तो मौसम विशेषज्ञों ने तीन से चार दिन में सर्दी बढ़ने का अनुमान लगाया लेकिन बुधवार को गर्मी बढ़ गई।

इसे भी पढ़ें-पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर हुआ मतदान, गोरखपुर सहित तीनों मंडल के 67 बूथों पर पहले दिन पड़े 22447 वोट

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि चार दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 13.4 रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है।

शीतलहर चलने के आसार कम, गिरेगा मामूली पारा

डा. पांडेय ने बताया कि मौसम चक्र में बदलाव की वजह से ऐसा हो रहा है। अब दिसंबर में शीतलहर चलने के आसार नहीं हैं। दो से तीन दिन में तापमान में मामूली कमी आएगी और फिर तापमान बढ़ सकता है। बुधवार को हवा चलने से बादल गायब हो गए और आसमान साफ हो गया। इससे दिन में सूरज की सीधी किरणें नीचे आईं और तापमान बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें-'खुलेआम घूम रहे बेटी के हत्यारे, गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस', पीड़ित ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार

आगरा का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है गुरुवार दोपहर तेज सतही हवा चलेगी। तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दिन में मौसम साफ रहा है। देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

मेरठ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जिले में बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 51 प्रतिशत रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।