Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: फिराेजाबाद में झमाझम बारिश, कैसा रहेगा यूपी में मानसून का मिजाज, पढ़िये आज के मौसम का हाल

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 07:26 AM (IST)

    UP Weather Update News In Hindi Monsoon 2024 मौसम विभाग के अनुसार मानसून का लो प्रेशर एरिया अब दक्षिण भारत से मध्य प्रदेश की ओर शिफ्ट हो गया है। फिरोज ...और पढ़ें

    UP Weather News: मौसम की खबर में सांकेतक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
    UP Weather News: मौसम की खबर में सांकेतक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं हैं
    2. आगरा में गर्मी के बाद मंगलवार की बारिश ने दी राहत

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather News: यूपी में मानसून ब्रेक लेकर अब फिर से सक्रिय हो रहा है।अगले कुछ घंटे के भीतर यूपी के तमाम जिलों में बादल फिर से बरसेंगे और मौसम सुहावना होगा। मानसून एक्टिव होने के बाद प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है। 

    बरेली में हल्की बारिश 

    बरेली में मंगलवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान है। आज का तापमान 35.7 व 28.2 रह सकता है। वहींआर्द्रता अधिकतम 88 प्रतिशत व न्यूनतम 68 प्रतिशत रह सकती है।

    आगरा और फिरोजाबाद में सुबह बारिश 

    काफी दिनों से उमस से जूझ रहे शहवासियों को मंगलवार को राहत मिली। फिरोजाबाद में सुबह झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हवा चलने से उमस से राहत मिली। वहीं आगरा में भी कुछ जगहों पर बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की। आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।

    मुरादाबाद में भारी बारिश की संभावनाएं

    मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे और तेज वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान  31 न्यूनतम तापमान रह सकता है

    मथुरा में बारिश

    मौसम विभाग क अनुमान है कि मथुरा में आज बारिश हो सकती है। मथुरा में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी और न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान-28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ेंः IMD Rain Alert: देहरादून में कल एक से 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, भारी वर्षा के अलर्ट के चलते लिया गया फैसला

    रायबरेली में बादल छाए रहेंगे

    कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद के अनुसार मंगलवार को कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। 

    ये भी पढ़ेंः kargil Vijay Diwas 2024: 'बार-बार पढ़ती हूं अंतिम खत', 25 साल बाद भी जिंदा हैं शहीद की यादें, पत्नी बोलीं- घर आने का वादा किया पूरा

    वाराणसी का मौसम

    बनारस में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गरज, चमक व तड़क के साथ तेज वर्षा हो सकती है। तापमान स्थिर रह सकता है। मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिल सकता है।

    अयाेध्या में बादल छाने का अनुमान

    अयोध्या में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हल्की बारिश होने की संभावना है।

    गोरखपुर में हल्की बारिश हो सकती है

    आज का मौसम गोरखपुर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

    खबरें और भी

    मेरठ में जोरदार बरसात के बाद अब ये है अनुमान

    मानसून के आगमन के बाद जनपद में चौथी बार जोरदार बरसात सोमवार को देखने को मिली। सावन के पहले साेमवार को भगवान शंकर मेहरबान होते नजर आए। सुबह साढ़े 10 बजे से आरंभ हुई बरसात दोपहर डेढ़ बजे तक जारी रही।हालांकि अलग - अलग स्थानों पर बरसात की तीव्रता में उतार चढ़ाव देखा गया। मौसम विभाग की वेधशाला में 48.4 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। झमाझम बरसात से जुलाई में बरसात के औसत में सुधार हुआ। पूरे माह में सामान्य रूप से 228 मिलीमीटर बरसात होती है अब तक 169.6 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। बरसात से उमस भरी गर्मी से जनमानस को राहत मिली।

    सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्विविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि मानसून ट्रफ उत्तर की ओर गतिशील हुई है जिससे दिल्ली एनसीआर में अच्छी बरसात की संभावना आगामी दो दिनों तक बनी हुई है। मौसम विभाग ने मेरठ समेत आसपास के जनपदों के लिए यलो एलर्ट जारी किया है। सोमवार को अधिक तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    जनपद में जुलाई में तीन और जून में एक बार 45 मिलीमीटर से अधिक बरसात हुई है। अधिकांश दिनों में आसमान में बादल छाए रहे हैं और दो तीन मौकों को छोड़ दें तो मामूली बरसात देखने को मिली है। यही कारण उमस भरी गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। आगामी दो तीन दिन तक मौसम सुहाना बना रहेगा।