Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update UP: अगले 24 घंटे के बाद तेजी से बदलेगा मौसम, मंगलवार से गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 12:59 PM (IST)

    Up Weather News मानसून में बादल रुठे हुए लग रहे थे। लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि ये सप्ताह कुछ राहत लेकर आएगा। आने वाले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश म ...और पढ़ें

    UP Weather News: आज रहेगी बदली, कल से बारिश के आसार
    UP Weather News: आज रहेगी बदली, कल से बारिश के आसार

    HighLights

    1. आज रहेगी बदली, कल से बारिश के आसार
    2. प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक बढ़ा

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। UP Weather Update: सितंबर के पहले सप्ताह ने तेज धूप से घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल रहा। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि इस सप्ताह से मौसम कुछ राहत लेकर आ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार से राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।

    गरज−चमक के साथ बारिश की संभावनाएं हैं

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में वर्तमान में बने चक्रवर्ती परिसंचरण के चलते पूर्वी राज्य समेत उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य जिलों में मंगलवार से गरज चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है और गर्मी से राहत मिलेगी। रविवार को दिनभर चढ़ती धूप ने राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज करवाई।

    प्रदेश में लगातार बढ़ रहा तापमान

    लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान कानपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस और फुर्सतगंज में 38.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे कम तापमान बरेली में 24.5 डिग्री और फतेहपुर में 25.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की

    मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की सी मध्यम बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है। 

    खबरें और भी