विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: आगरा-वाराणसी सहित यूपी के कई जिलों में मानसून मेहरबान, IMD ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट

Published: Fri, 09 Aug 2024 07:45 AM (IST)

UP Weather Update News यूपी में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली ...और पढ़ें

आगरा में बारिश के बाद भीगते बच्‍चे। जागरण
आगरा में बारिश के बाद भीगते बच्‍चे। जागरण

HighLights

  1. आगरा में बुधवार को पूरी रात और गुरुवार दोपहर तक हुई 57 एमएम वर्षा
  2. मौसम विभाग का आगामी चार दिन बादल व वर्षा का पूर्वानुमान

 डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मौसम विभाग की भविष्यवाणी कई जिलों में भारी बारिश की थी। मौसम का मिजाज पूरे दिन उत्तर प्रदेश में बदलता रहा। आगरा में शाम को हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई। तेज हवाओं ने कई जिलों में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई। शुक्रवार को पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार हैं।

आगरा में राहत की वर्षा

आगरा शहर पर बुधवार को मेहरबान हुए मानसून की कृपा गुरुवार को भी बरसती रही। बुधवार को पूरी रात कभी हल्की और कभी तेज वर्षा हुई जो गुरुवार दोपहर तक निरंतर जारी रही। इससे शहर में मौसम सुहाना हो उठा। तापमान में गिरावट आने और उमस कम होने से शहरवासियों को राहत मिली।

मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में बादल छाए रहने और वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। शहर में अब तक छोटे-छोटे पाकेट में वर्षा हो रही थी। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे से रिमझिम फुहारें पड़ना शुरू हो गई थीं। कभी तेज और हल्की वर्षा से मौसम सुहाना हो उठा था। पूरी रात रुक-रुक कर वर्षा होती रही।

इसे भी पढ़ें-संगम नगरी के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, कई गांवों व मोहल्लों में बढ़ी परेशानी

गुरुवार सुबह बादल छाए रहे और सूरज ने दर्शन नहीं दिए। सुबह 8:30 बजे के करीब बादलों से ओस की तरह पानी झरता हुआ नजर आया। इसके बाद वर्षा शुरू हो गई। दोपहर 12:30 बजे तक बूंदाबांदी और वर्षा होती रही, इससे मौसम सुहाना हो उठा। बादल छाए रहे। शाम पांच बजे एक बार फिर बूंदाबांदी व वर्षा हुई।

बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 45 एमएम और इसके बाद दिनभर में 12 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। इस तरह करीब 57 एमएम वर्षा बुधवार व गुरुवार को हुई। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि नौ से 12 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे और वर्षा हो सकती है।

बदायूं में झमाझम बरसात से सड़कें जलमग्न

बदायूं में गुरुवार को दूसरे दिन भी झमाझम बरसात होने से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। गांधी ग्राउंड, छह सड़का, नई सराय, पटियाली सराय, मधुबन कालोनी, शहबाजपुर की सड़कों पर पानी भर गया। अच्छी बरसात होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। खेती के लिए यह बरसात बहुत फायदेमंद रही है। बदायूं और आसपास के जिलों में शुक्रवार को वर्षा के आसार।

गोरखपुर में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है। बरेली में शुक्रवार को मौसम साफ होने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें-गंगा में उफान के बाद वरुणा में पलट प्रवाह, घरों में घुसा पानी

अंबेडकरनगर जिले में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि शुक्रवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हवा सामान्य गति से चलने के आसार हैं।

गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी। धूप होने पर उमस बढ़ सकती है।

मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 83 प्रतिशत रहेगी।

कानपुर में दिन में तेज गर्मी और शाम को खंड वर्षा

कानपुर में मानसून बादलों के साथ चक्रवात के सिस्टम ने रिमझिम फुहार और हल्की वर्षा का मौसम ला दिया है। बुधवार को जमकर हुई वर्षा के बाद बृहस्पतिवार की सुबह से मौसम में बेहद गर्मी रही लेकिन शाम होते ही मौसम बदल गया। शाम चार बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी का मौसम बना और देर शाम शहर में खंड वर्षा के तहत आधे घंटे तक तेज वर्ष हुई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम में बदलाव का दौर तीन से चार दिन तक बना रहेगा। मानसून टर्फ लाइन अब मध्य प्रदेश से निकल कर यूपी की सीमा में आ गई है। अलीगढ़ से वाराणसी होते हुए मानसून रेखा ने बादलों को बरसने के लिए मजबूर कर दिया है। इससे खंड वर्षा का दौर शुरू हुआ है।

वाराणसी में छाई काली घटा

वाराणसी में भरपूर आर्द्रता, बादलाें की सक्रियता ने मौसम के सावनी बने रहने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब के शुक्रवार की शाम तक यहां पहुंचने की संभावना बन गई है। इससे उम्मीद है कि आने वाले दो-तीन दिन अभी काली घटाओं और सावनी फुहारों से मनभावन सावन का अहसास कराते रहेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।