Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: महाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा यूपी का मौसम ? देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट, 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 07:30 AM (IST)

    UP Weather Update महाशिवरात्रि पर यूपी का मौसम भक्तों का साथ देगा। आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कल से उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पश्चिमी ...और पढ़ें

    UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर मौसम बदलेगा।
    UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर मौसम बदलेगा।

    HighLights

    1. पीलीभीत में सुबह के समय हल्का कोहरा आया लेकिन उसके छंटते ही धूप खिली
    2. दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी से बढ़ रहा तापमान
    3. कुछ जिलों में रात का तापमान लगातार 11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update:  लखनऊ सहित प्रदेश में बुधवार को महाशिवरात्रि पर मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 27 फरवरी से मौसम करवट बदल सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 27 फरवरी से एक मार्च तक गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर मौसम विभाग ने गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

    आज के तापमान का ये है अनुमान

    लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

    पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी के आसार

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी हो सकती है। लखनऊ में 28 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों में बूंद पड़ सकती है। बुधवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

    बादलों के बीच सूरज सुबह से ही निकला।

    मेरठ का मौसम

    मेरठ में कल से बूंदाबांदी की संभावनाएं हैं, जो आने वाले तीन दिनों तक रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार आज जिले में बादलों के बीच धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 57 प्रतिशत रहेगी।

    पीलीभीत में कोहरे से सुबह की शुरुआत

    पीलीभीत में प्रात: के समय हल्का कोहरा आ रहा है, लेकिन उसके छंटते ही धूप खिलने लगती है। मौसम विभाग की ओर से 24 घंटे तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है। उसके बाद मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है। रात का तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहने की वजह से मच्छरों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। दिन में दोपहर के समय धूप में काफी तेजी रहने की वजह से लोगों को ऐसा महसूस होने लगता है जैसे ठंड का दौर समाप्त हो गया लेकिन शाम ढलते ही मौसम अपना अहसास कराने लगता है। 

    खबरें और भी

    कल से बूंदाबांदी के आसार

    राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। डा ढाका के अनुसार आज मौसम की स्थिति यथावत रहना है। उसके बाद कल से बादल उमड़ने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

    ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में हिमपात और बूंदाबांदी के आसार

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश; IMD का अलर्ट जारी