Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: आगरा-कानपुर में राहत बनकर आई बारिश, 48 घंटे में बरसेंगे बादल

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 07:31 AM (GMT+05:30)

    यूपी में मानसून ब्रेक की समस्या अब समाप्त होने वाली है। अगले 48 घंटे के भीतर यूपी के तमाम जिलों में बदरा फिर से बरसेंगे और मौसम सुहावना होगा। मानसून ए ...और पढ़ें

    आगरा में मस्ती करते हुए बच्चों को देख लोगों ने भी उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। विनोद अग्रवाल
    आगरा में मस्ती करते हुए बच्चों को देख लोगों ने भी उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। विनोद अग्रवाल

    HighLights

    1. मानसून की ट्रफ लाइन के खिसक कर उत्तर की ओर आने से बदला मौसम
    2. बुंदेलखंड के जिलों में कानपुर से भी अधिक अच्छी वर्षा की बनी है संभावना

     डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather News यूपी में मानसून ब्रेक लेकर अब फिर से सक्रिय हो रहा है। अगले कुछ घंटे के भीतर यूपी के तमाम जिलों में बादल फिर से बरसेंगे और मौसम सुहावना होगा। मानसून एक्टिव होने के बाद प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है।

    आगरा में राहत बनकर आई वर्षा

    आगरा में उमस से बेहाल शहरवासियों के लिए बुधवार को हुई वर्षा राहत लेकर आई। करीब डेढ़ घंटे तक बादल बरसे तो शहरवासी भी उसका लुत्फ उठाते हुए नजर आए। बीते कुछ दिनों से उमस से परेशान लोगों ने वर्षा में भीगकर आनंद उठाया। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी गरज के साथ बौछार पड़ने का अासार जताया है।

    जून के अंतिम और जुलाई के पहले सप्ताह में शहर पर मेघ मेहरबान हुए थे। इसके बाद मानसून शहर से रूठा हुआ नजर आ रहा था। शहर मे छोटे-छोटे पाकेट में वर्षा हो रही थी। एक क्षेत्र में वर्षा होती और दूसरे में सूखा पड़ रहा था। शहरवासी इससे परेशान थे। बीते कुछ दिनों से तो उमस ने हाल बेहाल कर रखा था।

    इसे भी पढ़ें-20 साल से बंद पुराने मकान में मिले अजगर के 26 बच्चे, JCB से करानी पड़ी खोदाई

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार वर्षा या गरज के साथ बाैछार पड़ सकती हैं। शुक्रवार को आंशिक बादल रहेंगे और भारी वर्षा या आंधी आ सकती है।

    बरेली में गुरुवार को मौसम साफ होने का अनुमान है। गोरखपुर में गुरुवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। देवरिया और बस्ती में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

    खबरें और भी

    वहीं गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। तेज धूप के कारण उमस बढ़ सकती है। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

    इसे भी पढ़ें-सीएम की फटकार के बाद बलिया में हत्यारोपितों के घर पर चला बुलडोजर

    वाराणसी में सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज, चमक के साथ एक या दो बार वर्षा हो सकती है। तापमान लगभग स्थिर रह सकता है।

    कानपुर में मानसून की ट्रफ लाइन के मध्यप्रदेश से उत्तर की ओर खिसकने का असर मानसून की रुक - रुक कर हुई वर्षा के तौर पर दिखा। बुधवार की सुबह सूरज निकलने से पहले ही बादलों ने शहर में तेज वर्षा कराई। दिन में धूप भी निकली और शहर के अलग- अलग हिस्सों में रुक-रुक कर पानी बरसता रहा।

    कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन के आगे आने से बादलों को बरसने का मौका मिल रहा है । यह मौसम तीन-चार दिन तक बना रहेगा । रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। इस दौरान 35 से 40 मिमी पानी बरसने की संभावना है।

    बुधवार को हुई वर्षा का फायदा खरीफ फसल के रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों को मिलेगा जिन किसानों ने खेतों में रोपाई कर दी है उन्हें अगले तीन-चार दिन तक सिंचाई करने की जरूरत नहीं होगी।

    मेरठ में हल्की बूंदाबांदी से दिन की शुरूआत

    सावन का माह चल रहा है। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी से दिन की शुरूआत हुई। प्रात: छह बजे मौसम सुहाना हो गया लेकिन उसके बाद दिनभर उमस से लोग परेशान रहे। बुधवार को मौसम का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 23.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में इसी तरह से वर्षा के आसार बने हुए हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा।

    प्रयागराज में झमाझम बरसे बादल

    प्रयागराज में 22 जून को मानसून की दस्तक के बाद बुधवार को पहली झमाझम बारिश ने धरती को तर कर दिया। आषाढ़ के महीने में रूठे रहे बादल सावन में दिल खोलकर बरस पड़े। पूरी गर्मी तपी धरती से बाहर निकल रहे ताप को बारिश की बूंदें शांत करने में लगी रही। लोगाें ने इस बारिश का खूब आनंद उठाया।

    मौसम विज्ञानियों की मानें तो बारिश का यह क्रम रातभर चलेगा और गुरुवार को भी बारिश होती रहेगी।हालांकि शाम को हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा पर बादलों ने करीब एक डिग्री तापमान जरूर गिरा दिया।