Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: यूपी में बादल से राहत, लेकिन उमस ने बढ़ाई परेशानी; बारिश के लिए करना होगा इंतजार

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 07:50 AM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश में बादलों से राहत मिली है लेकिन उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और तराई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति ब ...और पढ़ें

    बादलों की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। जागरण
    बादलों की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। जागरण

    HighLights

    1. जिलों में बादलों का डेरा, हवा से मिल रही राहत
    2. आगरा में तीखी धूप ने बढ़ाई उमस

     डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में बादलों की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। इससे तराई क्षेत्रों में बाढ़ की स्‍थ‍िति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते दिनों बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गोरखपुर सहित कई जिलों में बादल जमे हुए हैं। हालांकि बारिश के अब यूपी वासियों को इंतजार करना होगा। जानिए मौसम विभाग ने आपके शहर के आज क्‍या अनुमान लगाया है।

    आगरा का मौसम

    आगरा के तापमान में उछाल से गुरुवार को शहरवासी दिनभर गर्मी से परेशान दिखे। आसमान साफ रहने से दिनभर धूप चुभती हुई नजर आई। उमस की वजह से पसीना बहता रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि चार से छह अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा।

    सात अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। शहर में गुरुवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तीखे होते चले गए। अधिकतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस अौर न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में दो बच्‍च‍ियों की हत्‍या मामले में नया खुलासा, फंदे पर लटकाने पर नहीं हुई मौत तो गला कसकर मार डाला

    बरेली का मौसम

    बरेली में शुक्रवार मौसम साफ रहने का अनुमान है। बदायूं का तापमान बदायूं और आसपास के जिलों में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। वर्षा की संभावना नहीं है।

    खबरें और भी

    गोरखपुर का मौसम

    गोरखपुर में शुक्रवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबादी से लेकर हल्की वर्षा के आसार हैं। देवरिया और बस्ती में भी छिटपुट बादल रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

    लखनऊ के आसपास के जिलों का मौसम

    लखनऊ में बादल के साथ रहकर तेज घूप निकलेगी। अंबेडकरनगर में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। हालांकि वर्षा होने की संभावना नहीं है। बलरामपुर के तापमान में गिरावट के आसार हैं। हवा अधिकतम 32 व न्यूनतम 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। तेज धूप निकलने के साथ आर्द्रता कम होने की उम्मीद है।

    कानपुर का मौसम

    कानपुर में आगामी पांच दिनों में हल्के बादल छाये रहने के आसार हैं। वर्षा की कोई संभावना नहीं है। अकबरपुर में सुबह से ही धूप निकलेगी, दोपहर में हल्की उमस होगी। इटावा में सुबह से ही धूप निकलेगी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान मामूली सी बढ़ोत्तरी होगी। हवा भी चलेगी।

    मेरठ व आसपास के जिलों का मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 66 प्रतिशत रहेगी। बागपत के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवा की तीव्रता 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 88 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सहारनपुर में मौसम विभाग के अनुसार धूप खिली रहने की संभावना। उमस भरी गर्मी पड़ने के साथ तापमान में उछाल आने की संभावना, मौसम में आर्द्रता 79 प्रतिशत तक रहेगी।

    इसे भी पढ़ें- कोचिंग संचालक ने 129 युवकों को थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, खाते में भेजा एक माह का वेतन

    वाराणसी व आसपास के जिलों का मौसम

    पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना नहीं है। हवा के सामान्य गति से पूर्वी चलने के आसार हैं। बलिया, गाजीपुर, मऊ में आसमान साफ तो कभी धुंधला रहने का अनुमान है। वाराणसी में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।