Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update Today: प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना प्रयागराज, कई जिलों में गर्मी को लेकर IMD ने दी चेतावनी

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 08:03 AM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में लू की स्थिति बनने लगी है। प्रयागराज झांसी आगरा और अलीगढ़ में सबसे अध ...और पढ़ें

    UP Weather Update Today: यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम। जागरण
    UP Weather Update Today: यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम। जागरण

    HighLights

    1. प्रयागराज में 40 के पार, लखनऊ में तापमान 39.6 डिग्री पहुंचा
    2. 27 से 29 मार्च तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्म हवाओं का असर बना रहेगा

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update Today: मार्च के अंतिम दिनों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में लू की स्थिति बनने लगी है। बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के झांसी, आगरा व अलीगढ़ में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई।

    लखनऊ में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 40.1 डिग्री सेल्सियस और हमीरपुर में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। गुरुवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    इसे भी पढ़ें- भारत और नेपाल के बीच जल्द ही शुरू होगी बस सेवा, इन दो राज्यों से एसी बसें चलेंगी; ये होगा रूट

    प्रयागराज में पड़ रही सबसे अधिक गर्मी। जागरण


    मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने गुरुवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, एसआर नगर, कानपुर नगर, रायबरेली और आसपास के इलाकों में गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है।

    प्रदेश के कुछ हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं। 27 से 29 मार्च तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्म हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे लोगों को लू का सामना करना पड़ सकता है।

    इसे भी पढ़ें- योग मुद्रा में मिला 1200 साल पुराना कंकाल, जब वैज्ञानिकों ने किया DNA टेस्ट तो सभी रह गए हैरान

    मौसम विभाग ने लोगों से धूप में अधिक समय तक न रहने, हल्के और सूती कपड़े पहनने, अधिक मात्रा में पानी पीने और तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

    दशाश्वमेध घाट पर गंगा सीढ़ियों से दूर होती जा रही है। जागरण


    बढ़ने लगी गर्मी, घाटों से दूर होने लगी गंगधार

     वाराणसी में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। इसके साथ ही मां गंगा की धारा घाटों से दूर जाने लगी है। दशाश्वमेध घाट पर ही देखें तो मां पतित पाावनी की धार ने किनारा छोड़ दिया और अंतिम सीढ़ी से 15 फीट दूर जा चुकी हैं। इसके चलते गंगा स्नान का पुण्य लाभ लेने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

    खबरें और भी

    गंगधार घाटों से दूर होने के साथ ही नदी के मध्य में कहीं-कहीं रेत के टीले भी दिखने लगे हैं। इस वर्ष फरवरी सबसे गर्म रही तो मार्च में भी कई दिन तक तापमान रिकार्ड तोड़ रहा। बुधवार को ही बीएचयू क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    इसी तरह बाबतपुर स्थित मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के अनुसार उस ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच न्यूनतम आर्द्रता घटकर 19 प्रतिशत तक आ गई है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार से हवा की गति बढ़ सकती है लेकिन इससे तापमान में कमी नहीं आएगी।