Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: जनवरी में मार्च जैसी गर्मी, यूपी में गणतंत्र द‍िवस पर साफ रहेगा मौसम, यहां जानें अपने शहर का हाल

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 07:12 AM (IST)

    25 जनवरी तक तापमान में गिरावट हो सकती है। हवा चलने से कोहरा छंटेगा इससे 26 जनवरी से तापमान में बढ़ाेतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने अभी देवरिया गोरखपुर ...और पढ़ें

    यूपी में गणतंत्र द‍िवस पर साफ रहेगा मौसम।
    यूपी में गणतंत्र द‍िवस पर साफ रहेगा मौसम।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में इन दिनों मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो कहीं घने कोहरे का असर है तो वहीं, कुछ जिलों में धूप से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है क‍ि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक, आगे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। रविवार से मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर पूरे यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    शीतलहर के कारण बढ़ी ठंड, शाम में गलन का अहसास

    इसके अलावा अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में बुधवार रात बारिश के बाद गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। थोड़ी देर के लिए ही सूरज के दर्शन हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली। शीतलहर के कारण सुबह से ही ठंड बढ़ गई और शाम होते-होते गलन तेज हो गई।

    यह भी पढ़ें: Weather: मौसम बदला...आज दिल्ली-यूपी में बारिश की संभावना; कश्मीर-हिमाचल में चलेगी शीतलहर

    यूपी के कई ज‍िलों में शुष्‍क रहेगा मौसम

    मौसम विभाग ने अभी देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, शाहजहांपुर और संभल समेत कई जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। लखनऊ में शुक्रवार को सुबह और देर रात कोहरे का असर रहेगा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

    खबरें और भी

    25 जनवरी से तापमान में होगी ग‍िरावट

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 जनवरी तक तापमान में गिरावट हो सकती है। हवा चलने से कोहरा छंटेगा, इससे 26 जनवरी से तापमान में बढ़ाेतरी हो सकती है।

    इन ज‍िलों में छाएगा घना कोहरा

    आज यानी क‍ि शुक्रवार को संतकबीरनगर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच और गोंडा में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी क‍िया गया है। इसके साथ ही बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी सुलतानपुर, अयोध्या, आंबेडकरनगर, सहारनपुर और शामली में भी घना कोहरा छाया रह सकता है।

    न्यूनतम तापमान वाले प्रमुख स्थान (डिग्री सेल्सियस)

    • अयोध्या: 8.0
    • फतेहपुर: 8.2
    • कानपुर सिटी: 8.6
    • नजीबाबाद: 9.2
    • बरेली: 9.3
    • बाराबंकी: 9.5

    लखनऊ में वायु की गुणवत्ता (एक्यूआइ)

    • लालबाग: 305 बहुत खराब
    • अलीगंज: 272 खराब
    • तालकटोरा: 251 खराब
    • गोमतीनगर: 191 औसत
    • बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी: 147 औसत
    • कुकरैल: 133 औसत

    यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में 24 तक मौसम में कोई बदलाव नहीं, आज कहीं बार‍िश तो कहीं घने कोहरे का अलर्ट, पढ़ें IMD की ताजा र‍िपोर्ट