Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमानत मिलते ही फिर की शराब तस्करी, लखनऊ जंक्शन पर दोबारा पकड़ा गया आरोपी, बेल देने वाला भी गिरफ्तार

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:21 PM (GMT+05:30)

    लखनऊ जंक्शन पर एक शराब तस्कर को जमानत मिलने के अगले ही दिन फिर से शराब तस्करी करते हुए आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। यह तस्कर बिहार में शराबबंदी के बाद लखन ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. तस्कर साहिल कुमार जमानत के अगले दिन फिर गिरफ्तार हुआ।

    2. लखनऊ जंक्शन से बिहार भेजी जा रही थी शराब की खेप।

    3. आउटसोर्स कोच अटेंडेंट व सुपरवाइजर भी संलिप्त पाए गए।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। बिहार में शराबबंदी के बाद से तस्करों का नेटवर्क लखनऊ तक जुड़ गया है। जीआरपी थाने से प्रविधानों के तहत तत्काल जमानत मिलने के बाद फिर तस्करी में शामिल हो रहे हैं ऐसा ही एक मामला लखनऊ जंक्शन पर पकड़ा गया। जमानत पर छूटे तस्कर को अगले ही दिन फिर शराब भेजते हुए आरपीएफ ने गिरफ्तार किया।

    आरपीएफ लखनऊ जंक्शन प्रभारी अमित राय और उनकी टीम ने शुक्रवार सुबह लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से ट्राली बैग के साथ बिहार के पसा जिले के मनेर के 19 वर्षीय साहिल कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से कुल 43 शराब की बोतलें बरामद हुईं थी। जिसे उसने पावर हाउस चौराहा के पास से खरीदा था। इस शराब को आउटसोर्स के कोच अटेंडेंट सौरभ को सौंपना था।

    जमानत लेने वाला मोहित आर्य भी गिरफ्तार

    ट्रेनों की हाउसकीपिंग का काम देखने वाले सुपरवाइजर अनुराग की मिलीभगत भी सामने आयी थी। शनिवार सुबह साहिल फिर 48 बोतलें बैग में भरकर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पर पहुंचा था। उसे देखते ही आरपीएफ ने पहचान लिया और बैग की तलाशी ली तो उसमें 48 शराब की बोतलें मिलीं। उसकी शुक्रवार को जमानत लेने वाला मोहित आर्य भी धरा गया।

    शराब भेजने के एवज में हर बार पांच हजार रुपये पाटलिपुत्र में बैठा सौरभ देता है। ट्रेनों में पकड़ी जाने वाली शराब के मामले में 80 प्रतिशत संलिप्तता आउटसोर्सिंग पर तैनात कोच अटेंडेंट की सामने आयी है।


    साहिल कुमार शुक्रवार को भी शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। वह जमानत पर छूटकर शनिवार को फिर तस्कर कर रहा था। उसके साथ जमानत लेने वाला एक व्यक्ति भी शराब की तस्करी करते हुए धरा गया। -अमित राय, आरपीएफ लखनऊ जंक्शन प्रभारी

    खबरें और भी