Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPSC CSE Result 2023: पापा लग रहा कुछ ज्यादा हो गया... रिजल्ट देखने के बाद ऐसा था टॉपर आदित्य का रिएक्शन

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 04:42 PM (IST)

    UPSC CSE Result 2023 सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) ...और पढ़ें

    UPSC का रिजल्ट हुआ घोषित, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
    UPSC का रिजल्ट हुआ घोषित, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

     डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट आ गया है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा रिजल्ट जारी किया गया है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है।UPSC द्वारा सूचना के मुताबिक CSE 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप (AIR 1) किया है। वहीं, इसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा (AIR 2) और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा (AIR 3) स्थान प्राप्त किया है।

    आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल की 485 रैंक

    यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की है। साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी।आदित्य श्रीवास्तव अभी हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं, 2022 में उनका चयन आईपीएस में हुआ था। वह साढ़े पांच महीने की ट्रेनिंग कर चुके हैं।

    आईआईटी कानपुर से की थी इंजीनियर

    आदित्य श्रीवास्तव ने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक की पढ़ाई करने के बाद डेढ़ साल तक बेंगलुरु में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य भी किया है। डेढ़ साल नौकरी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी की। आदित्य श्रीवास्तव ने घर पर रहते हुए सेल्फ स्टडी करते हुए उन्होंने सफलता हासिल की है।

    आदित्य ने पापा से कही ये बात

    आदित्य श्रीवास्तव की इस सफलता से उनके पिता अजय कुमार श्रीवास्तव और मां आभा श्रीवास्तव खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि बचपन से उन्होंने अपने बेटे को आईएएस बनाने का सपना देखा था। वह सपना पूरा हो गया है आदित्य श्रीवास्तव के पिता आडिट ऑफिसर हैं। ऑल इंडिया में पहला रैंक पाने के बाद आदित्य ने फोन पर पिता से कहा कि पापा लग रहा है ज्यादा हो गया हैं।

    खबरें और भी

    ये हैं टॉप- 10 टॉपर 

    रैंक रोल नंबर नाम
    1 2629523 आदित्य श्रीवास्तव
    2 6312512 अनिमेष प्रधान
    3 1013595 डोनुरू अनन्या रेड्डी
    4 1903299 पी के सिद्धार्थ रामकुमार
    5 6312407 रुहानी
    6 0501579 सृष्टि डबास
    7 3406060 अनमोल राठौड़
    8 1121316 आशीष कुमार
    9 6016094 नौशीन
    10 2637654 ऐश्वर्यम प्रजापति

    यहां देखें रिजल्ट

    सिविल सेवा परीक्षा 2023 के रिजल्ट जारी हो गए हैं और इसमें सफल घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों की सूची UPSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर देख सकते हैं।  

    यह भी पढ़ें: UPSC Result 2023: मथुरा के तीन होनहार बने IAS, भाजपा नेता की बेटी ने भी पास की परीक्षा