यूपी में वेटनरी फार्मासिस्ट और JE के 1442 पदों पर जल्द भर्ती परीक्षा, PET-2025 से अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वेटनरी फार्मासिस्ट और अवर अभियंता कृषि के कुल 1442 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए PET-2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी सितंबर में मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती।
अवर अभियंता कृषि के 134 पदों पर आवेदन।
PET-2025 स्कोर से अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट।
राज्य ब्यूरो , लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वेटनरी फार्मासिस्ट और अवर अभियंता कृषि मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। दोनों भर्तियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 के अंकों के आधार पर शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए सितंबर में आवेदन कर सकेंगे।
पशुपालन निदेशालय के अधीन वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण, आनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर है। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन 12 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। मुख्य परीक्षा में पशुपालन, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी से प्रश्न पूछे जाएंगे।
कब है अंतिम डेट?
परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे। इसी तरह कृषि निदेशालय के अधीन अवर अभियंता कृषि के 134 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होने को 17 सितंबर से आवेदन किए जा सकेंगे। पंजीकरण, शुल्क जमा करने और आनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर है। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की सुविधा 14 अक्टूबर तक रहेगी।
अवर अभियंता कृषि की मुख्य परीक्षा में दो घंटे में 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न कृषि, सिंचाई, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी पर आधारित होंगे। दोनों परीक्षाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।
अवर अधीनस्थ सेवा की 23 अगस्त को मुख्य परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा-2026 के लिए शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों के परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपने परीक्षा जिले देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- यूपी में 332 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, बने तहसीलदार; शासन ने जारी की लिस्ट
मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को प्रस्तावित है। आयोग ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट किया है कि परीक्षा जिला की अग्रिम सूचना प्रवेश पत्र नहीं है। मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाने की सूचना आयोग की वेबसाइट पर अलग से दी जाएगी।

