UPSSSC PET 2026: 23 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, ये रहेगा परीक्षा पैटर्न और जरूरी तारीखें
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी-2026 के प्रवेश पत्र 23 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे, परीक्षा 25, 30 अक्टूबर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
प्रवेश पत्र 23 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे।
परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को।
100 प्रश्न, दो घंटे, एक चौथाई निगेटिव मार्किंग।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के प्रवेश पत्र 23 अक्टूबर से डाउनलोड होने शुरू हो जाएंगे। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
इसमें उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी मिलेगी। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए करीब 35 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
परीक्षा में अभ्यर्थियों को दो घंटे में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। प्रश्न इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक गणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तर्कशक्ति तथा तालिका विश्लेषण से पूछे जाएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, करंट अफेयर्स और सामान्य जानकारी से करीब 20 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।
यह खंड अच्छे अंक हासिल करने में कर सकता है मदद
ऐसे में अभ्यर्थियों को पिछले छह महीने की प्रमुख घटनाओं, पुरस्कारों, खेल, बजट और सरकारी योजनाओं पर एक बार नजर डाल लेनी चाहिए। तालिका और ग्राफ पर आधारित प्रश्न भी करीब 20 अंकों के होते हैं। यह खंड अच्छे अंक हासिल करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें- यूपी के 10 जिलों में नए एसआरजी सिलेक्ट, पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने की संभालेंगे जिम्मेदारी
इसलिए अभ्यर्थियों को ऐसे प्रश्नों का अभ्यास जरूर करना चाहिए। पीईटी उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी संबंधित पात्रता शर्तें पूरी करने पर समूह ग के पदों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देशों की जांच कर लेनी चाहिए।
