विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 60 शहरों में आज से शुरू होगा PET एग्जाम, पहले दिन करीब 12 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 07:00 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में UPSSSC PET 2026 परीक्षा आज से 60 शहरों में शुरू हो रही है, जिसमें पहले दिन लगभग ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. आज से यूपी के 60 शहरों में परीक्षा शुरू।

  2. पहले दिन करीब 12 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।

  3. नकल रोकने को बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी सुरक्षा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकारी नौकरी पाने की दौड़ में शामिल होने के लिए प्रदेश के 35 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की यह परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के 60 शहरों में 1372 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

छह पालियों में होने वाली परीक्षा के पहले दिन करीब 12 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि परीक्षा के संबंध में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं पर पुलिस कड़ी नजर रखे और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। अभ्यर्थियों को खानपान की वस्तुएं निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराई जाएं। उनसे किसी भी तरह की अधिक वसूली नहीं होनी चाहिए।

आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से दो घंटे पहले केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचने की सलाह दी है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड ले जाना भी अनिवार्य है। परीक्षा में नकल और दूसरे अनुचित तरीकों पर अंकुश लगाने के लिए अभ्यर्थियों की फोटो और आइरिस स्कैन के जरिये बायोमीट्रिक डाटा लिया जाएगा फिर इसका सत्यापन होगा।

अभ्यर्थियों की श्रेणी के आधार पर किया केंद्रों का निर्धारण

अनुचित साधनों का प्रयोग करने के मामलों में आजीवन कारावास और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रविधान है। कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र दूर आवंटित किए जाने की शिकायत की है। आयोग के अनुसार, केंद्रों का निर्धारण अभ्यर्थियों की श्रेणी के आधार पर किया गया है।

यह भी पढ़ें- धान खरीद पर सरकार ने तैयार किया प्लान, 2 IAS समेत 5 अफसरों की टीम गठित, क्या होने जा रहे बदलाव?

दिव्यांग अभ्यर्थियों को गृह जनपद, महिला अभ्यर्थियों को गृह मंडल के जनपदों और अन्य अभ्यर्थियों को गृह मंडल से बाहर नजदीकी मंडल के जिलों में केंद्र आवंटित किए गए हैं। वीआइपी मूवमेंट के कारण वाराणसी में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। पीईटी में उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार समेत अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।