भीषण गर्मी में AC से बिजली बिल घटाएं, कूलिंग के साथ बचत के स्मार्ट टिप्स
भीषण गर्मी में एसी का इस्तेमाल करते हुए बिजली बिल बचाने के लिए कई स्मार्ट ट्रिक्स अपनाई जा सकती हैं। सही तापमान सेट करने, पंखे का उपयोग करने और नियमित ...और पढ़ें
-1779597682983_m.webp)
सांकतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क्, लखनऊ। गर्मी में कूल-कूल रखने के लिए आज एसी घर की सबसे जरूरी उपकरण बन गई है। गर्मी का मौसम अपने पूरे शबाब पर है। दोपहर के घर के अंदर कदम रखते हैं तो अक्सर ऐसा लगता है कि जैसे दीवारें और फर्श भट्ठी जैसी तप रहे हैं। कमरे में मौजूद गर्म हवा चैन से बैठने नहीं देती है।
आज एसी की कूलिंग जेब ढीली कर रही है। कुछ छोटी छोटी चीजों को ध्यान में रखेंगे तो बिजली का बिल भी कम आएगा। आरामदायक एसी जेब पर भी भारी ना पड़े तो उसके लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं।
समझदारी से सेट करें तापमान
आजकल कई शहरों का तापमान 46 डिग्री से भी ज्यादा होने लगा है। एक्सपर्ट की मानें तो कम तापमान पर एसी को सेट करने से रूम तुरंत ठंडा नहीं होता है। इससे एसी के दूसरे पार्टस पर लोड ज्यादा पड़ता है। कंप्रेसर को और अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए अपने एसी को 24 डिग्री से 26 डिग्री के बीच सेट करें तो लोड भी कम पड़ेगा और बचत भी होगी। ये कंफर्ट और बिजली यूज के बीच बैलेंस बनाता है, क्योंकि हर 1°C बढ़ाने से 6% तक एनर्जी बच सकती है।
पंखा भी चलाएं
कुछ लोगों की अवधारणा है कि एसी चलाने के दौरान पंखा नहीं चलाना चाहिए। अगर एसी चला रहे हैं तो पंखा चला सकते हैं, पंखे की हवा पूरे कमरे में जल्दी फैलती है और इससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। ऐसे में कूलिंग अच्छी होती है और एसी पर लोड भी अधिक नहीं पड़ता है। बिना गलत फहमी के आप पंखे का यूज रूम में कर सकते हैं।
खबरें और भी
एनर्जी-एफिशिएंट एसी का कर सकते हैं यूज
एसी खरीदने पर ध्यान दें। नया एसी ले रहे हैं तो 5-स्टार रेटेड मॉडल या इन्वर्टर ACलें। इन्वर्टर एसी रूम टेम्परेचर के हिसाब से अपनी स्पीड एडजस्ट करते हैं, जो समय के साथ कन्वेंशनल ACs से कम बिजली यूज करते हैं।
सर्विस पर रखें नजर
एसी की कूलिंग अच्छी हो और उसके पार्टस लंबे समय तक चलें इसलिए अपने एसी की समय-समय पर सर्विस जरूर कराएं। गंदी कॉइल्स और गंदे फिल्टर की सफाई आपकी कूलिंग कम करती है साथ ही बिजली की खपत भी ज्यादा करती है। आपका बिजली का मीटर लगातार दौड़ता है। अपनी कंपनी से सर्विस समय समय पर कराएं। इससे एसी लंबे समय तक चलेगा और गर्मी में कूलिंग भी अच्छी करेगा।
सीधी धूप से करें बचाव
अगर आपके यहां एसी का आउटर धूप में लगा है तो तुरंत उसके लिए छांव का इंतजाम करें। सीधी धूप से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ जाता है और कूलिंग प्रभावित होती है। बिजली का बिल भी ज्यादा आएगा।
दरवाजे को रखें बंद
एसी की हवा ठंडी रखने के लिए आप अपने खिड़की दरवाजे बंद रखें। रूम को ठंडा बनाए रखने के लिए दरवाजे और विंडो पर पर्दों का यूज कर सकते हैं। दरवाजे के छोटे छेद को बंद कर दें। इससे एसी की ठंडी हवा रूम के बाहर नहीं जा सकेगी। इंसुलेटेड रूम्स जल्दी ठंडे होते हैं और ठंडी हवा लंबे समय तक रखते हैं, जिससे AC का लोड कम होता है।
इको मोड का कर सकते हैं यूज
आजकल काफी स्मार्ट एसी बाजार में उपलब्ध हैं। इन एसी में ऐसे मोड आ गए हैं जो आपकी बचत को और बढ़ा सकते हैं। जैसे स्लीप मोड, इको मोड, इन स्मार्ट फीचरों का आप इस्तेमाल करके बिजली की खपत को कम कर सकते हैं।
समझदारी से करें कूलिंग का यूज
एसी को लगातार चलाना समझदारी नहीं है। तीन से चार घंटे में अपने एसी को ब्रेक दें। सुबह और शाम के समय एसी को 24 से 26 डिग्री तापमान पर सेट कर सकते हैं।