Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में 25000 मीट्रिक टन मक्का खरीद के लिए खुलेंगे 150 केंद्र, सीएम योगी ने दी मंजूरी

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 10:01 PM (IST)

    प्रदेश सरकार ने 25,000 मीट्रिक टन मक्का 2400 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

    2400 रुपये प्रति क्विंटल मक्का खरीदने के लिए 150 केंद्र खोलेगी सरकार

    2400 रुपये प्रति क्विंटल मक्का खरीदने के लिए 150 केंद्र खोलेगी सरकार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार मोटा अनाज खरीदने की नीति के तहत 25 हजार मीट्रिक टन मक्का खरीदेगी। इसके लिए राज्य के 25 जिलों में 150 केन्द्र खोले जाएंगे। 15 जून से 31 जुलाई तक खरीद होगी। मक्का का समर्थन मूल्य 2400 रुपया प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

    बुधवार योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने इसको मंजूरी दे दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में क्रय केन्द्रों पर मक्का खरीद किसानों की कम्प्यूटराइज्ड सत्यापित खतौनी और आधार कार्ड के आधार पर की जाएगी।

    फिरोजाबाद और आगरा समेत इन जिलों में खुलेंगे केंद्र

    कृषक की भूमि एवं मक्का के बोये रकबे का सत्यापन राजस्व विभाग की भूलेख संबंधी वेबसाइट से लिंक किया जाएगा। क्रय एजेंसियां किसानों से खरीदे गये मक्का के मूल्य का भुगतान उनके आधार लिंक व एनपीसीआई में मैप्ड बैंक खाते में 48 घंटों के अंदर करा दिया जाएगा।

    कैबिनेट से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बदायूं, शाहजहांपुर, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, हापुड़, कानपुर नगर, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, बहराइच, बलिया, गोंडा, फतेहपुर और मीरजापुर में मक्का क्रय केन्द्र खोले जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- यूपी में भू-माफियाओं और भ्रष्ट अफसरों पर जीरो टॉलरेंस, थर्मल पावर के नाम पर हड़पी 761 एकड़ जमीन फिर हुई ग्राम सभा के नाम

    खबरें और भी