Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Today: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा प्रदेश, कानपुर में पहाड़ों जैसी गलन; अगले एक हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम का हाल

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 08:56 AM (IST)

    UP Weather Today उत्तर प्रदेश में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्द हावओं के साथ-साथ कोहरे की चादर में पूरा प्रदेश लिपटा हुआ है। यातायात पर इसका व ...और पढ़ें

    कड़ाके की ठंड से ठिठुरा प्रदेश, कानपुर में पहाड़ों जैसी ठंड
    कड़ाके की ठंड से ठिठुरा प्रदेश, कानपुर में पहाड़ों जैसी ठंड

     डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड के कहर से लोग परेशान हैं। बर्फीली हवा, कोहरा व पाला पड़ने से कड़ाके की सर्दी में जनजीवन पस्त रहा और जीव-जंतु दुबके रहे। यातायात पर इसका व्यापक असर दिखा और सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए।

    सिग्नल स्पष्ट नहीं दिखने से ट्रेनों की गति भी कछुआ चाल रही। ऐसे में निर्धारित समय से घंटों विलंब से ट्रेनें पहुंची। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए गलन से ठिठुरते लोग अलाव तथा हीटर के आसपास सिमटे रहे। पाला का असर किसानी पर भी पड़ने लगा है।

    कोहरे की चादर में लिपटा प्रदेश

    संभल शहर में शीतलहर और कोहरे के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोहरे की चादर में पूरा उत्तर प्रदेश लिपटा हुआ है। पहाड़ों जैसा तापमान यहां देखने को मिल रहा है।

    कानपुर में शीतलहर

    यूपी के कानपुर में सर्दी से रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कभी पांच तो कभी चार डिग्री पारा यहां पहुंच रहा है। कानपुर शहर में शीतलहर और कोहरे के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

    खबरें और भी

    एक हफ्ते ऐसा रहेगा तापमान

    नरेंद्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हल्के मध्य बादल छाए रहेंगे। कोहरा और सर्दी का प्रकोप एक सप्ताह तक रहेगा। शीतलहर भी जारी रहेगी। हल्की मध्य हवा चलेगी।

    नौनिहाल ठिठुरते पहुंचे स्कूल

    नववर्ष में पहली बार मंगलवार को चटख ने नौनिहालों को स्कूल में स्वागत किया। वहीं दूसरे दिन बुधवार की सुबह घने कोहरे, पाला और बर्फीली हवा में बच्चे स्कूल आने तथा वापस लौटने में ठिठुरते दिखे। कोहरे में दृश्यता कम होने सड़क पर चलते बच्चों के दुर्घटना का शिकार होने का खतरा भी रहा।

    आज ऐसा रहेगा मौसम

    कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम सहायक सचिन शुक्ला ने बताया कि गुरुवार सुबह कोहरे के साथ बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर बाद धूप निकलने के आसार हैं। शाम को हवा चल सकती है, इससे तापमान और गिरेगा।

    यह भी पढ़ें: Indian Railways: कोहरे के चलते बिगड़ी ट्रेनों की चाल, वंदे भारत भी लेट; जाने आपकी ट्रेनों का शेड्यूल