Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच कोल्ड डे का अलर्ट, पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी के आसार

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 07:29 AM (IST)

    UP Weather Update उत्तर प्रदेश में शीतलहर जारी है और कई जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को बाराबंकी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा ...और पढ़ें

    UP Weather Update: कोहरे के दौरान गुजरते वाहन । जागरण
    UP Weather Update: कोहरे के दौरान गुजरते वाहन । जागरण

    HighLights

    1. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई
    2. छह जनवरी को भी प्रदेश के कई हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। रविवार को बाराबंकी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि हमीरपुर के बाद लखनऊ तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। पूरे दिन शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति रही, और घने कोहरे के कारण कई जिलों में सूरज की किरणें तक नहीं पहुंच सकीं।

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि छह जनवरी को भी प्रदेश के कई हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

    प्रदेश कई जिलों में अभी शीतदिवस की चेतावनी, पुरवा हवा से लखनऊ में तापमान बढ़ेगा

    रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री कम, यानी 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाराबंकी में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इटावा की रात प्रदेश में सबसे अधिक सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को लखनऊ में कोहरे में कमी दर्ज की गई है। पछुआ हवाओं के स्थान पर दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ और बादल छाने के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई। सोमवार को लखनऊ में पुरवा हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

    खबरें और भी

    अगले दो दिन कोल्ड डे रहेगा

    छह और सात जनवरी को वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास क्षेत्रों में शीत दिवस रहेगा। वहीं, कुछ जिलों में घना कोहरा छाने से धूप बेअसर रह सकती है।

    प्रदेश में सबसे ठंडा

    जिलाअधिकतम तापमान

    • बाराबंकी: 13.0
    • हमीरपुर: 13.2
    • लखनऊ: 13.5
    • इटावा: 13.6

    लखनऊ में वायु की गुणवत्ता:

    स्थान- वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ)

    • केवी अलीगंज: 174- औसत
    • लालबाग: 249- खराब
    • गोमतीनगर: 133- औसत
    • तालकटोरा: 154- औसत
    • कुकरैल: 101- औसत
    • बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी: 127 - औसत

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

    ये भी पढ़ेंः Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में आज बारिश बढ़ाएगी ठिठुरन, कई इलाकों में घना कोहरा

    दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत: पढ़ें UP-बिहार समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम