यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: यूपी के मौसम में बदलाव, कोहरे के बाद अब खिली धूप...आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल; देखें अपडेट
UP Weather Update मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा। विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार के बाद से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। रात में या सुबह क ...और पढ़ें

HighLights
- 20 से 23 जनवरी तक सुबह धुंध या कोहरा रहने का पूर्वानुमान
- सामान्य तापमान से अधिक रहे अधिकतम व न्यूनतम तापमान
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में देर रात और सुबह ठंडी हवाएं चलती रहीं। सोमवार की सुबह ठिठुरन रही। आने वाले दो से तीन दिन देर रात और सुबह हल्का कोहरा या धुंध रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। सोमवार को प्रदेश में कुछ जिलों में घने कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
आज यहां कोहरा छाने का पूर्वानुमान
20 जनवरी तक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कानपुर देहात, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, झांसी और आसपास के इलाकों में कोहरा रहेगा। सोमवार के बाद से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा।

रविवार को मिली मौसम से राहत
प्रदेश के अधिकांश जिलों में शनिवार रात घने कोहरे और गलन से परेशान हुए प्रदेशवासियों को रविवार को 'रवि' ने राहत दी। सुबह से धूप निकली। रात के साथ ही दिन का तापमान भी बढ़ गया और सामान्य से अधिक रहा। कहीं−कहीं दिन का तापमान तो सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने 20 से 23 जनवरी तक सुबह धुंध या कोहरा रहने और दोपहर में धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है।
आगरा में धूप ने दी राहत
आगरा शहर में शनिवार रात को घना कोहरा छाया था। रातभर यही स्थिति रही। कोहरे की वजह से दृश्यता प्रभावित होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह खुले क्षेत्रों, हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे व लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरा देखने को मिला, लेकिन हवा चलने से शीघ्र ही कोहरा छंट गया। धूप निकल आई और दिन चढ़ने के साथ अधिकतम तापमान भी बढ़ता चला गया।
खबरें और भी
ये रहा तापमान
अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश के ठंडे शहरों में आगरा 11वें स्थान पर रहा।
ये है पूर्वानुमान
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि 20 से 23 जनवरी तक सुबह कोहरा या धुंध देखने को मिलेगी। दोपहर में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलेगी।