Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'धोखेबाज कांग्रेस दूसरे दलों को बना रही बेवकूफ', INC पर फूटा अखिलेश का गुस्सा; बोले- रात 1 बजे तक जगाया, सुबह 0 थमाया

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 06:12 PM (IST)

    UP Politics News in Hindi पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की काेई हैसियत नहीं। क्या वह पटना व मुंबई की बैठक में थे। उनको ऐसा नहीं ...और पढ़ें

    Akhilesh Yadav on Congress: कांग्रेस ने हमें धोखा दिया; चिरकुट टाइप के छोटे नेताओं से हमारी पार्टी...
    Akhilesh Yadav on Congress: कांग्रेस ने हमें धोखा दिया; चिरकुट टाइप के छोटे नेताओं से हमारी पार्टी...

    संवाद सूत्र, सीतापुर। कांग्रेस धोखेबाज है, मध्य प्रदेश में गठबंधन को सीट देने के आश्वासन के बाद भी मुकर गए। यह पता होता कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (आइएनडीआइए) विधानसभा स्तर पर गठबंधन नहीं करेगी तो हम अपने नेताओं को वार्ता के लिए भेजते और न ही उनके नेताओं के फोन ही उठाते।

    इसका मतलब यही है कि दूसरे दलों को बैठाकर कांग्रेस बेवकूफ बना रही है। जैसा व्यवहार किया, वही हम भी करेंगे। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को शाहजहांपुर जाते समय पार्टी जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव के श्रीनगर कालोनी स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।

    उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वरिष्ठ नेताओं (पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कमलनाथ) ने समाजवादी पार्टी के नेताओं से रात एक बजे तक चर्चा की। हमारे आंकड़े देखकर छह सीटों का आश्वासन भी दिया, लेकिन जब सूची जारी की तो समाजवादी पार्टी शून्य रही। कांग्रेस ने गठबंधन में सीटें न देकर हमें धोखा दिया है। उत्तर प्रदेश व केंद्र के लिए भविष्य में गठबंधन की बात आएगी तो हम भी सोंचेंगे।

    यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा फैसला- अब सरकारी जमीन से प्रशासन नहीं खाली करा सकेगा कब्जा, पहले करना होगा यह काम

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कोई हैसियत नहीं 

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की काेई हैसियत नहीं। क्या वह पटना व मुंबई की बैठक में थे। उनको ऐसा नहीं बोलना चाहिए। ऐसा बोलने वाले कांग्रेसी भाजपा से मिले हुए हैं। कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि अपने चिरकुट टाइप के छोटे नेताओं से हमारी पार्टी के लिए काेई बयान न दिलवाएं।

    खबरें और भी

    आजम खां को लेकर सवाल पर कहा कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। वह चुप होकर अन्याय सहन कर रहे हैं। भाजपा सरकार जान बूझकर परेशान कर रही है। प्रदेश में धान खरीद नहीं हो रही है।

    किसान धान बिक्री करने को परेशान हैं। पत्रकारों से कहा कि आप लोग सच दिखाएंगे तो मुकदमा लिख जाएगा। बोले-सीतापुर आते हैं तो डिवाइडर पर सांड़ नजर आते हैं। विधायक अनिल वर्मा, एमएलसी जासमीर अंसारी, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, डा. हरगोविंद भार्गव, पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी आदि मौजूद रहे।