विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या जाने वालों के लिए वंदे भारत ट्रेन… शताब्दी और तेजस से सफर सस्ता होगा या महंगा? जानिए तीनों के किराए का अंतर

Published: Sat, 30 Dec 2023 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 31 Dec 2023 01:26 PM (IST)

अयोध्या कैंट से आनंद विहार के बीच जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री ने शनिवार को अयोध्या धाम स्टेशन से ...और पढ़ें

रेलवे ने शनिवार देर शाम इस ट्रेन की फीडिंग अपने यात्री रिजर्वेशन सिस्टम में कर दी।
रेलवे ने शनिवार देर शाम इस ट्रेन की फीडिंग अपने यात्री रिजर्वेशन सिस्टम में कर दी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अयोध्या कैंट से आनंद विहार के बीच जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या धाम स्टेशन से हरी झंडी दिखायी है। वह ट्रेन नियमित रूप से चार जनवरी से दौड़ेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या धाम की जगह अयोध्या कैंट तक चलेगी। 

आनंद विहार से अयोध्या धाम तक का वंदे भारत एक्सप्रेस का एसी चेयर कार का किराया 1625 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2965 रुपये होगा। रेलवे ने शनिवार देर शाम इस ट्रेन की फीडिंग अपने यात्री रिजर्वेशन सिस्टम में कर दी है।

कैटरिंग चार्ज का शुल्क वैकल्पिक

ट्रेन नंबर 22426 बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार से चलकर दोपहर 12:25 बजे लखनऊ होते हुए अयोध्या कैंट दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी। आनंद विहार से अयोध्या के बीच चेयरकार के किराए में कैटरिंग चार्ज 364 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास में 419 रुपये होगा। कैटरिंग चार्ज का शुल्क किराए में वैकल्पिक होगा। 

इसी तरह अयोध्या कैंट से 22425 वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:20 बजे चलकर शाम 5:15 बजे लखनऊ हाेते हुए रात 11:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। अयोध्या से आनंद विहार तक एसी चेयर कार का किराया 1570 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2915 रुपये होगा।

इतना है लखनऊ से किराए में अंतर

राजधानी लखनऊ से नई दिल्ली के लिए दो अन्य प्रीमियम ट्रेन तेजस और शताब्दी एक्सप्रेस के किराए के बीच अंतर है। दोनों प्रीमियम ट्रेन नई दिल्ली तक जाती हैं। उनमें डायनामिक फेयर भी लागू है।

लखनऊ से आनंद विहार का किराया

ट्रेन - चेयर कार - एग्जीक्यूटिव

वंदे भारत - 1410 - 2595

तेजस एक्सप्रेस - 1701- 2321

शताब्दी एक्सप्रेस - 1390 -2155

आनंद विहार से लखनऊ का किराया

ट्रेन - चेयर कार - एग्जीक्यूटिव

वंदे भारत एक्सप्रेस - 1245 - 2400

तेजस एक्सप्रेस - 1550 - 2457

शताब्दी एक्सप्रेस - 1165 - 1945 ।

यह भी पढ़ें:  पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेकर मशहूर हो गई स्वाति, होशियारी देख दंग रहे गए एसपीजी कमांडो, ऐसे उठाया मौके का फायदा

यह भी पढ़ें: UP School Holiday: कल से इस तारीख तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल, बढ़ती ठंड के कारण जारी हुआ आदेश  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।