Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार, यूपी में घूस लेते पांच अधिकारी गिरफ्तार

    Updated: Sat, 30 May 2026 08:00 AM (IST)

    विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न सेक्टरों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जिला पूर्ति अधिकारी, ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। राज्य में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस ने कड़ा प्रहार किया है। शुक्रवार को विजिलेंस ने विभिन्न सेक्टरों में घूसखोरी के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई में जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, सब रजिस्ट्रार व राज्य कर के चार सरकारी कर्मियों सहित एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
    विजिलेंस के कानपुर सेक्टर की टीम ने कन्नौज की सदर तहसील के उप निबंधक कार्यालय के सब रजिस्ट्रार अश्वनी कुमार वर्मा और एक निजी व्यक्ति जीतेंद्र कुशवाहा को 60 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

    आरोपितों के विरुद्ध विजिलेंस को एक स्थानीय व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी भूमि की बैनामा करने के लिए आरोपितों ने उससे 60 हजार रुपये की घूस मांगी है। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगाकर दोंनो आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    बागपत में जिला पूर्ति अधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को दबोचा

    इसी प्रकार विजिलेंस के मेरठ सेक्टर की टीम ने बागपत में ट्रैप लगाकर जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को 40 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जोगेंद्र सिंह को 10 हजार रुपये की घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध एक कोटेदार ने सरकारी राशन का 25 रुपये प्रति क्विंटल और 500 रुपये प्रतिमाह घूस मांगने की शिकायत की थी।

    यह भी पढ़ें- PHOTOS: आगरा में 100 KM की रफ्तार से आए तूफान का कहर, एक की मौत; शहर में भारी तबाही

    यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप देखेंगी खूबसूरत ताजमहल, आज आएंगी आगरा; पर्यटकों के लिए बंद नहीं होगा स्मारक

    घूस न देने पर उसका कोटा निरस्त किए जाने की धमकी

    शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया था कि आरोपित घूस न देने पर उसका कोटा निरस्त किए जाने की धमकी दे रहे हैं। नतीजतन विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपितों को दबोचने की कोशिश की। जिला पूर्ति अधिकारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मौके से भाग निकला, विजिलेंस की टीम ने उसे निजामपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया।

    खबरें और भी

    घूसखोरी के आरोप में राज्यकर विभाग हापुड़ के दो कर्मी भी धरे गए

    इसके अलावा हापुड़ में राज्य कर विभाग के उपायुक्त कार्यालय बाबू जयदीप को 24 हजार रुपये की घूस लेते हुए मेरठ सेक्टर की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध सावित्री बीज भंडार मोदी नगर रोड के संचालक ने शिकायत की थी कि उसका 48 हजार रुपये का टैक्स आधा करने के बदले आरोपित बाबू 24 हजार रुपये घूस मांग रहा है। विजिलेंस ने नागरिकों से अपील की है कि घूसखोरी के मामले में कार्रवाई को लेकर हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।