कौन हैं विनोद तावड़े, जिन्हें BJP ने यूपी का प्रभारी बनाया? 2027 चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका
Vinod Tawde | भाजपा ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया है, जो आगामी 2027 के ...और पढ़ें

विनोद तावड़े। Vinod Tawde |

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। Vinod Tawde BJP | भारतीय जनता पार्टी ने 18 अगस्त को तीन राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट जारी की। भाजपा नेतृत्व ने महाराष्ट्र की सियासत में पकड़ रखने वाले विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया है। साथ ही जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है।
(Vinod Tawde News) विनोद तावड़े आने वाले यूपी चुनाव 2027 की जिम्मेदारी संभालेंगे। यूपी प्रभारी का पद पिछले दो सालों से खाली था। इससे पहले 2022 से विनोद तावड़े बिहार के प्रभारी थे।
(Vinod Tawde UP Incharge) तावड़े महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री के साथ ही मुंबई महानगर बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तावड़े के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज है। विनोद तावड़े के पास बिहार से पहले हरिणाया की जिम्मेदारी थी।
इसके अलावा तावड़े गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तराखंड और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भी पार्टी के चुनाव संचालन से जुड़े रहे।
कौन हैं विनोद तावड़े? (Vinod Tawde Biography)
भाजपा ने महाराष्ट के रहने वाले विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया है। तावड़े महाराष्ट्र की सियासत में दखल रखते हैं। उनका जन्म 20 जुलाई 1964 मुंबई के गिरगांव इलाके में एक मराठी परिवार में हुआ था। विनोद तावड़े ने पार्ले कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी है।

विनोद तावड़े त्रिपुरा और राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में भी काम कर चुके हैं। 2026 केरल चुनाव में उनको प्रभारी बनाया गया।
यह भी पढ़ें- BJP का बड़ा सियासी दांव, यूपी के प्रभारी बने विनोद तावड़े; संगठन को देंगे धार
विनोद तावड़े का सियासी सफर
विनोद तावड़े फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वो बाल स्वयं सेवक भी रहे हैं। कुशल संगठनकर्ता के साथ कुशल प्रशासक भी माने जाते हैं। साल 1995 में उन्हें पहली बार बीजेपी की तरफ से महाराष्ट्र महासचिव बनाया गया था। उनके सांगठनिक क्षमता को देखते हुए नेतृत्व ने उन्हें 2002 में ये जिम्मेदारी फिर से सौंपी।
तावड़े का सियासी सफर आगे बढ़ता गया और 1999 में उन्हें मुंबई महानगर इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बीजेपी ने दी। बताया जाता है कि इस पद के लिए चुने गए सबसे कम उम्र के उम्मीदवार होने का रिकॉर्ड उनके नाम है।
2014 में चुने गए पहली बार विधायक
विनोद तावड़े अपनी काबिलियत के बल पर सियासी सिढ़ी चढ़ते गए और 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें बोरीवली विधानसभा से प्रत्याशी बनाया। तावड़े ने जीत दर्ज की और महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य बने।

देवेन्द्र फडणवीस की सरकार में उन्हें शिक्षा विभाग समेत उच्च और तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, मराठी भाषा और सांस्कृतिक मामलों का मंत्री बनाया गया।
इसके साथ ही तावड़े 12वीं और 13वीं लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की समन्वय समिति के प्रमुख सदस्य थे। विनोद तावड़े के बारे में यह कहा जाता है कि वो कुशल प्रशासक के साथ-साथ कुशल संगठनकर्ता भी हैं।
यह भी पढ़ें- बीजेपी ने विनोद तावड़े को बनाया यूपी का प्रभारी, सतीष पुनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी
