Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: यूपी के शहरों में IMD ने जारी क‍िया झमाझम बार‍िश का अलर्ट, प्रदेश मे अब तक 21 लोगों की मौत

    By Prabhapunj MishraEdited By:
    Updated: Fri, 23 Sep 2022 08:27 AM (IST)

    UP Weather Today मौसम व‍िभाग ने यूपी में अगले 48 घंटों के ल‍िए झमाझम बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया है। लगातार बार‍िश के चलते प्रदेश में अबतक 21 लोगों की ...और पढ़ें

    UP Weather Today: यूपी के कई शहरों में आज भी झमाझम बार‍िश का अलर्ट
    UP Weather Today: यूपी के कई शहरों में आज भी झमाझम बार‍िश का अलर्ट

    लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Today देश के कई ह‍िस्‍सों से मानसून की वापसी हो चुकी है पर यूपी में मानसून की बार‍िश अभी जारी है। मौसम व‍िभाग ने आज पूर्वी यूपी के शहरों में भारी बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया है। बार‍िश के अलर्ट के चलते कानपुर, आगरा, नोएडा, गाज‍ियाबाद, इटावा में ज‍िलाध‍िकारी ने आज स्‍कूलों को बंद करने का आदेश जारी क‍िया है।

    कानपुर (Kanpur Weather), आगरा (Agra Weather), अलीगढ़ मंडल ((Aligarh Weather)) और बुंदेलखंड के जिलों में प‍िछले 24 घंटो से हो रही बार‍िश आफत का सबब बन गई है। प्रदेश के अलग अलग ह‍िस्‍सों में बार‍िश के कारण दीवार और घर ढहने की घटनाओं में अबतक 21 लोगों की जान चली गई।

    लखनऊ ((Lucknow Weather)) में भी रुक रुक कर बार‍िश हो रही है। सुबह से ही बादलों की लुकाछ‍िपी जारी है। कभी धूम तो कभी बादल आने से मौसम हर पल अपना रंग बदल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में आज, 23 सितंबर से 25 सितंबर तक गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा। वहीं, गरज के साथ बारिश होगी। बारिश के चलते तापमान में भी ग‍िरावट दर्ज की गई है।

    कानपुर में तड़के तीन बजे शुरु हुई बार‍िश ने मौसम ठंडा कर द‍िया है। वहीं सुबह होते ही बादलों के बीच से धूप न‍िकल आई है। मुरादाबाद व आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं और वर्षा होने की संभावना है। गाजियाबाद में रात भर से रुक-रुककर वर्षा हो रही है। जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। इटावा में बादल छाए हुए हैं। कक्षा 12 तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। बांदा में भी बादल छाए हैं।

    खबरें और भी

    शामली में शुक्रवार में सुबह से ही वर्षा हो रही है। गुरुवार रात में साढ़े दस बजे के बाद मौसम बदल गया था। देर रात में झमाझम वर्षा हुई। शुक्रवार सुबह में भी वर्षा हो रही है। इससे मौसम का मिजाज और ठंडा हो गया है।

    पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बलिया में मौसम व‍िभाग ने आज भी भारी बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया है। इन ज‍िलों में 25 स‍ितंबर तक बार‍िश का स‍िलस‍िला जारी रहेगा।