विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: यूपी में ठंड का डबल अटैक! घने कोहरे के साथ तेज हवाओं ने ठिठुराया पश्चिमी उत्तर प्रदेश

Published: Mon, 18 Nov 2024 08:25 AM (IST)

UP Weather News उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं और गिरते ...और पढ़ें

UP Weather News: मौसम का फाइल फोटो
UP Weather News: मौसम का फाइल फोटो

HighLights

  1. बरेली में सोमवार को सुबह कोहरा छाया रहने का अनुमान
  2. प्रदूषण की धुंध से सूरज भी हाफा, स्माग की आशंका

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। तेज गति की हवाएं उत्तर भारत में चल रही हैं। जिससे कड़ाके की ठंड का अहसास नवंबर में ही होने लगा है। स्कूली बच्चे गर्म कपड़ों में पैक होकर जा रहे हैं। वहीं बुजुर्ग भी अब सुबह की सैर से परहेज कर रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यूपी में कोहरा पड़ेगा। हालांकि अभी बारिश की संभावनाओं से इनकार किया गया है। मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आगरा, मथुरा, मेरठ, बरेली, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बनारस सहित पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश कोहरे की चपेट में आएंगे।

आज गिर सकता है तापमान  मेरठ

मेरठ में पांच दिनों से वायु प्रदूषण की स्थिति बदतर बनी हुई है। दिन भी धुंध की स्थित बनी हुई है। रविवार को सूरज तीन बजे ही ओझल हो गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो तापमान गिरने से एक बार फिर घना कोहरा और स्माग की स्थिति बन सकती है। सोमवार को सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क का प्रयोग अवश्य करें। रविवार को दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के कई भागों में स्माग की स्थिति रही।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से हिमालय के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और बरसात होगी। पश्चिम उप्र के इलाकों में सोमवार को तापमान गिरने की संभावना है। 22 नवंबर तक इसके नौ से 13 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है7 जिससे कोहरा और प्रदूषण मिलकर स्माग बना सकते हैं।

सुबह और शाम सर्दी वाले कपड़े पहनना जरूरी मौसम बदल रहा है। गर्मी से सर्दी के तरफ जा रहे हैं। सुबह और शाम को तापमान कम हो जा रहा है। ऐसे में लापरवाही करने वाले लोग इन्हीं बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खासकर पेट दर्द, बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इस मौसम में ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें। साथ ही गर्म कपड़े सुबह और शाम जरूर पहनें। - डा. मनीष यादव, फिजीशियन, पीडीडीयू अस्पताल।

अयोध्या में आज का मौसम

सोमवार को आसमान साफ रहेगा। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर सुबहके समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। बारिश की फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है।

ये भी पढ़ेंः मेरठ में मसाज पार्लर में चल रहा था देह व्यापार, नौ महिलाएं व सात पुरुष पकड़े; बैंक अधिकारी की बनाई थी अश्लील वीडियो


ये भी पढ़ेंः Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में कहां कितना AQI? आज से ग्रेप-4 लागू, स्कूल बंद, निर्माण कार्यों पर भी रोक

आगरा में कोहरे से दिन की शुरुआत

आगरा में सोमवार की सुबह कोहरे साथ रही। हवाओं ने ठंडक को और दोगुना कर दिया। बच्चे गर्म कपड़ों में कैद होकर स्कूल पहुंचे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि सोमवार सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। दोपहर में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।