Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: तापमान में गिरावट से रात हुई ठंडी, पूर्वी यूपी में कोहरा बढ़ाएगा परेशानी; देखें IMD का अपडेट

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 08:23 AM (GMT+05:30)

    Weather Update UP उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट आने से रात में ठंड का अहसास होने लगा है। कई इलाकों में कोहरा ...और पढ़ें

    UP Weather News: प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
    UP Weather News: प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. दोपहर में हल्के बादलों से उमस अधिक रही
    2. सामान्य से अधिक रहा न्यूनतम तापमान

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरी बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धुंध छाने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा (सतह दृश्यता 50 मीटर से 500 मीटर के बीच) छाने की संभावना है।

    आगरा में देखने को मिला बदलाव

    आगरा शहर में दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी हल्के बादल छाए रहे, जिससे धूप का असर कम रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। शहर में सोमवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे। धूप जरूर निकली, लेकिन सूरज के तेवर बादलों के चलते थोड़ा नरम रहे। इसके चलते सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 95 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे आर्द्रता 66 प्रतिशत रहने से उमस अधिक रही। अधिकतम तापमान 31.15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

    गोरखपुर का आज का मौसम का पूर्वानुमान

    आज का मौसम गोरखपुर में मंगलवार को सुबह धुंध रहेगी, दिन में आसमान साफ हो जाएगा। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

    बरेली में साफ रहने का अनुमान

    मौसम मौसम बरेली में मंगलवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज का तापमान अधिकतम 30.7 न्यूनतम 17.0 रह सकता है। आर्द्रता अधिकतम 95 प्रतिशत न्यूनतम 51 प्रतिशत रह सकती है।

    रात में हवा की गुणवत्ता बदतर

    मौसम विभाग के अनुसार जिले में बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 74 प्रतिशत रहेगी। मेरठ जनपद में वायु की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। दिल्ली रोड पर दिन में भी उड़ रही धूल आने जाने वालों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। जय भीमनगर में रविवार को रात आठ बजे से सोमवार को दोपहर 12 बजे तक और पल्लवपुरम में रविवार रात 10 बजे से सोमवार को दिन में 11 बजे तक पीएम 2.5 की मात्रा 300 से 389 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रही। यह अत्यधिक खराब स्थिति का सूचक है।

    ये भी पढ़ेंः Delhi Air Pollution: स्मॉग में लिपटी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार; राजधानी में बढ़ रहा सांसों पर संकट

    ये भी पढ़ेंः MiG 29 Crash: बच गयो फौजी...बबूल के पेड़ में उलझ नीचे गिरा था पायलट, ग्रामीणों ने बांटा प्रसाद; ब्लैक बाक्स खोलेगा राज

    आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में सुधार के आसार नहीं है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 16 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम का मिजाज 15 अक्टूबर तक ऐसे ही रहेंगा। मौसम विज्ञानियों ने 15 नवंबर के बाद ही ठंड की संभावना जताई है।

    खबरें और भी

    अयोध्या का आज का मौसम

    मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिन के साथ रात के तापमान में कमी आएगी।